भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए थे। बल्लेबाजी के दौरान ही उनके पैर में दिक्कत थी और उपचार के तुरंत बाद अगली ही गेंद पर वह आउट भी हो गए थे। इसके बाद ना वह फील्डिंग करने उतरे और एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं की। अब तीसरे वनडे से पहले उनके बाहर होने की जानकारी सामने आ रही है।
वाशिंगटन सुंदर को लेकर क्रिकइंफो ने रिपोर्ट दी है कि भारतीय ऑलराउंडर तीसरे वनडे से बाहर हो सकता है। सुंदर के बाहर होने पर कुलदीप यादव को टीम में एंट्री मिल सकती है। सुंदर ने पहले मैच में नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी और छक्का लगाते हुए भारत को जीत तक पहुंचाया था। ऐसे में उनका बाहर होना तीसरे व निर्णायक मैच से पहले टीम इंडिया के लिए एक झटका हो सकता है। अब भारतीय कप्तान व कोच को नए कॉम्बिनेशन पर जोर देना होगा।
वाशिंगटन सुंदर के बाहर होने से क्यों बढ़ेगी परेशानी?
दरअसल वाशिंगटन सुंदर ने पहले वनडे में मैच विनिंग अर्धशतकीय पारी खेलते हुए इस बात की उम्मीद फैंस व टीम को दे दी थी कि वह निचले क्रम पर अहम मैच विनिंग पारी बल्ले से खेल सकते हैं। वहीं अक्षर, सुंदर और दुबे तीनों मिलकर 20 ओवर गेंदबाजी का भी कोटा पूरा कर सकते हैं। ऐसे में अब भारत के लिए समस्या यह है कि अगर सुंदर की जगह कुलदीप को मौका मिलता है तब भारत का एक बल्लेबाज कम हो जाएगा। ऐसे में उन्हें एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज अतिरिक्त खिलाना पड़ सकता है।
ऐसा करने पर टीम में पांच स्पेशलिस्ट गेंदबाज ही रहे जाएंगे। यानी अक्षर पटेल और शिवम दुबे से भी 10-10 ओवर के कोटा की उम्मीद होगी। यह थोड़ा सा मुश्किल लग रहा है। इस लिहाज से सुंदर के बाहर होने पर भारत को एक कम बल्लेबाजी ऑप्शन के साथ ही जाना पड़ेगा। एक विकल्प यह हो सकता है कि राहुल और इशान दोनों खेलें और शिवम दुबे को बाहर किया जाए। ऐसे में भारत के पास 6 स्पेशलिस्ट बैटर, तीन स्पेशलिस्ट पेसर और दो स्पेशलिस्ट स्पिनर (अक्षर ऑलराउंडर) होंगे।
तीसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।
वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा।
तीसरे ODI का बदलेगा समय, लॉर्ड्स में कितने बजे शुरू होगा मुकाबला? रोहित शर्मा का हो सकता है आखिरी मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। अटकलें ऐसी हैं कि यह रोहित शर्मा का आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है। दूसरा वनडे शाम 5.30 शुरू हुआ था। जबकि तीसरे मैच का समय बदल गया है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
