भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने रविवार (19 जुलाई) को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास रच दिया। रोहित-विराट की जोड़ी 400 मैच खेलने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनी। इस जोड़ी के नाम पहले से ही भारत के लिए एक साथ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने एक साथ 391 इंटरनेशनल मैच खेले थे।

श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने की जोड़ी ने सबसे ज्यादा 550 मैच एक साथ खेले हैं। उनके बाद तिलकरत्ने दिलशान और जयवर्धने के नाम 426 मैच हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली एक साथ 400 मैच खेलने के साथ इस लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं। भारतीय क्रिकेट के दोनों दिग्गजों ने लगभग एक ही समय पर अपना करियर शुरू किया था।

रोहित-विराट का करियर

रोहित ने 2007 में और कोहली ने 2008 में भारत के लिए खेलने शुरू किया। पिछले 18 सालों में दोनों भारत की बैटिंग की नींव रहे हैं। दोनों खिलाड़ी टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं। केवल वनडे में ही भारता का प्रतिनिधित्व करते हैं। कोहली और रोहित वनडे में भारत के दूसरे और तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिनके नाम क्रमशः 14,867 और 11,757 रन हैं। दोनों ने एक साथ 2 चैंपियंस ट्रॉफी और 1 टी20 वर्ल्ड कप जीता है।

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए। बुमराह इंजर्ड होने की वजह से इस मैच का हिस्सा नहीं बने। केएल राहुल, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह को मौका मिला। शिवम दुबे को भी बाहर कर दिया गया। इशान किशन टीम में बरकरार हैं। पूरी खबर पढ़ें