भारत-इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में तीसरे वनडे से पहले रोहित शर्मा के भविष्य पर अटकलबाजी चल रही थी। ‘हिटमैन’ ने 110 गेंदों पर 138 रनों की पारी खेलकर आलोचकों को करारा जवाब दिया। उनकी इस पारी के दमपर भारत 388 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 360 रनों तक पहुंचा। उसके 27 रन से शिकस्त मिली। मैच के बाद रोहित ने भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने जब डेब्यू किया तब से बातें हो रही हैं। जबतक वह खेलते रहेंगे तबतक बातें होती रहेंगी। बातें नहीं होंगी तो माच नहीं आएगा।

बीसीसीआई टीवी पर रोहित ने कहा, ‘मेरा काम बैटिंग करना है, अपने देश का और टीम का प्रतिनिधित्व करना है । जब मैंने डेब्यू किया तो मुझे यही करने को कहा गया और मैं यह करता रहूंगा। जब से मैंने डेब्यू किया है बातें होती थीं। जब तक मैं यहां रहूंगा यह होती रहेंगी। इसलिए यह ज्यादा मायने नहीं रखता। मायने यह रखता है कि मैं मैदान पर क्या करता हूं। टीम की सफलता में योगदान देने की कोशिश करता हूं। अभी मेरा पूरा ध्यान इसी पर है। और बातें तो होनी चाहिए। अगर बातें नहीं होंगी तो मजा नहीं आएगा। मेरा काम अंदर है, उनका काम बाहर है। मैं इसे ऐसे ही देखता हूं।’

कोहली के साथ बल्लेबाजी पर बोले विराट कोहली

रोहित शर्मा का यह विराट कोहली के साथ 400 अंतरराष्ट्रीय मैच था। दोनों ने 113 रनों की साझेदारी की। विराट के साथ बल्लेबाजी करने पर रोहित ने कहा, ‘हमने अपना पूरा करियर एक साथ खेला है। क्रीज पर उनके होने से अच्छा महसूस हो रहा था। हमारे बीच बहुत साझेदारियां हुई हैं। साथ में बैटिंग करना हमेशा मजेदार होता है। हम एक-दूसरे को बहुत समझते हैं और एक दूसरे को अपने विचार साझा करते रहा अच्छा लगता है। इसलिए जब हम बैटिंग कर रहे थे तो बीच-बीच में बहुत सारी बातें हो रही थीं।’

रोहित शर्मा का आठवां वनडे शतक

रोहित शर्मा का यह इंग्लैंड में अपना आठवां वनडे शतक था। वह लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए। 39 साल के रोहित ने सभी फॉर्मेट में भारत के लिए ओपनर के तौर पर अपना 46वां शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया। शतक के बावजूद 39वें ओवर में उनके आउट होने के बाद भारत लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाया और 27 रन से हार गया।

रोहित शर्मा ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और SENA देशों के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। पूरी खबर पढ़ें