इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने लॉर्ड्स में रविवार (19 जुलाई) को तीसरे वनडे में भारतीय गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैरी ब्रूक की अगुआई वाली टीम ने 3 विकेट पर 387 रन ठोक दिए। यह लॉर्ड्स में वनडे में सबसे बड़ा स्कोर है। लॉर्ड्स में सफल रनचेज की बात करें तो भारत एकमात्र टीम है जिसने यहां 300 से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है।

2002 में नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 326 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। इस ऐतिहासिक मैदान पर भारत उस मैच के बाद वनडे नहीं जीता है। 24 साल से भारत को यहां जीत का इंतजार है। यह वही मैच है, जिसमें मोहम्मद कैफ और युवराज सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया था और सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में टी-शर्ट लहराई थी। वेस्टइंडीज ने यहां 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ 286 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

जसप्रीत बुमराह की कमी खली

भारत-इंग्लैंड तीसरे वनडे की बात करें तो जसप्रीत बुमराह के बगैर उतरी शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम शुरुआत से ही बैकफुट पर दिखी। बेन डकेट और जैकब बेथल ने पहले विकेट के लिए 192 रन जोड़ दिए। बेथल शतक से चूक गए। वह 91 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बेन डकेट और जो रूट के बीच 101 रनों की साझेदारी हुई।

रूट-बटलर के बीच 19 गेंद पर 63 रनों की साझेदारी

डकेट ने 135 गेंद पर 141 रन बनाए। अंत में जो रूट और जोस बटलर के बीच 19 गेंद पर 63 रनों की साझेदारी हुई। जो रूट ने 48 गेंद पर नाबाद 74 और जोस बटलर ने 13 गेंद पर नाबाद 41 रन बनाए। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 69 रन देकर 2 विकेट लिए। प्रिंस यादव ने 79 रन देकर 1 विकेट लिए। गुरनूर बरार ने 10 ओवर में 97 रन दिए।

रोहित शर्मा-विराट कोहली ने रचा इतिहास

श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने की जोड़ी ने सबसे ज्यादा 550 मैच एक साथ खेले हैं। उनके बाद तिलकरत्ने दिलशान और जयवर्धने के नाम 426 मैच हैं। पूरी खबर पढ़ें