लॉर्ड्स में रनों की बारिश के बीच रविवार (20 जुलाई) को भारतीय टीम को इंग्लैंड से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 387 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम 360 रन बना सकी। भारत की अनुभवहीन गेंदबाजी लाइनअप की खूब पिटाई हुई। जसप्रीत बुमराह के न होने पर कुलदीप यादव को नजरअंदाज करने और 4 कम अनुभव वाले तेज गेंदबाजों को खिलाने के फैसले की खूब आलोचना हो रही है।

भारत के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने कहा कि कुलदीप यादव संन्यास के बारे में सोच रहे होंगे। उन्होंने एक्स पर कहा,’कुलदीप यादव को अपना बैग पैक करके इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बारे में सोच रहे होंगे। आज बुमराह नहीं थे, वाशिंगटन नहीं थे, वरुण नहीं थे, लेकिन कुलदीप को फिर भी 11 में जगह नहीं मिली। लॉर्ड्स में भारत का बॉलिंग अटैक में विविधता की कमी दिखी। एक लेफ्ट-आर्म रिस्ट स्पिनर काम आ सकता था। याद रखें कि उन्होंने 118 वनडे में 194 विकेट लिए हैं। ऐसा लगता है कि इन नंबरों से कोई फर्क नहीं पड़ता।’

कुलदीप के आत्मविश्वास पर पड़ेगा असर

भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी कहा कि जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में कुलदीप को नहीं चुनने से स्पिनर की लय और आत्मविश्वास पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा, ‘कुलदीप को न खिलाने का एकमात्र बचाव आमतौर पर यह होता है कि बैटिंग नंबर 7 पर खत्म होती है, सोचिए आज अर्शदीप को नंबर 8 पर खिलाना कैसा लगेगा! इसमें बुमराह की गैरमौजूदगी को जोड़ दें, तो कुलदीप के लिए बुरा ही लगेगा। मेरा यकीन मानिए, इससे बॉलर की लय और आत्मविश्वास पर असर पड़ सकता है।’

कुलदीप यादव को न खिलाने पर पिच का बनाया बहाना

शुभमन गिल ने कहा कि रोहित शर्मा से भविष्य को लेकर कोई बात नहीं हुई है। यह केवल मीडिया में बात चल रही है। कुलदीप यादव को न खिलाने पर कहा कि इससे पहले के मैचों में स्पिनरों को ज्यादा मदद नहीं थी। पूरी खबर पढ़ें।