भारत के विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने शनिवार (18 जुलाई) को कहा कि रोहित शर्मा का संन्यास जब भी हो उसका जश्न मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान ने इतने सालों में क्रिकेट फैंस को बहुत खुशी दी है। अटकलें हैं कि रोहित शर्मा का लॉर्ड्स में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच हो सकता है। यशस्वी जायसवाल को मौका देने के लिए उन्हें चयनकर्ता उनपर आगे विचार नहीं करेंगे।
रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर अटकलों पर कपिल देव सुनील गुप्ता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के बाहर एएनआई से बात करते हुए कपिल ने बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘खुशी मनानी चाहिए। दुखी क्यों? उन्होंने हमें इतने सालों में बहुत खुशियां दी हैं। सबको जाना है। सुनील गावस्कर गए, राहुल गए, अनिल कुंबले गए, सचिन गए। सबको जाना है।’
100 रन बनाने चाहिए और जाना चाहिए
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान ने कहा कि फैंस को रोहित के जाने पर दुखी होने के बजाय उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाना चाहिए। कपिल देव ने कहा, ‘तो जब वो चले जाएं तो हमें उनकी जिंदगी का जश्न मनाना चाहिए। कितनी खुशी, कितना मनोरंजन उन्होंने देश को दिया है, सिर्फ देश को ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को। हमें खुश होना चाहिए, दुखी क्यों? हां, उन्हें एक दिन जाना ही है। मुझे उम्मीद है कि अगर वह जा रहे हैं तो उन्हें 100 रन बनाने चाहिए और जाना चाहिए।’
रोहित रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं
39 साल के रोहित शर्मा ने 23 जून 2007 को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था। वह पहले ही टी20 और टेस्ट दोनों फॉर्मेट से दूर हो चुके हैं। वनडे से संन्यास की बातें इंग्लैंड के साथ चल रही सीरीज के दौरान तेज हुईं, जहां रोहित रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। इस अनुभवी ओपनर ने पहले दो वनडे में 11 और 26 रन बनाए हैं और इस साल आठ मैचों में 30.12 के औसत से 241 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 79 रहा है।
लॉर्ड्स में किसी भारतीय ने वनडे में नहीं लगाया है शतक
लॉर्ड्स में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वनडे क्रिकेट में कोई भी बल्लेबाज इस ऐतिहासिक स्टेडियम में शतक नहीं लगा सका है। यह सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के नाम है। पूरी खबर पढ़ें।
