इंग्लैंड को खिलाफ रविवार (18 जुलाई) को निर्णायक मुकाबले से पहले भारतीय टीम के स्क्वाड में बदलाव हुआ है। कार्डिफ में चोटिल हुए वाशिंगटन सुंदर की जगह बाएं हाथ के ऑलराउंडर हर्ष दुबे को टीम में चुना गया है। हर्ष ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू किया था।

बीसीसीआई ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा,’वाशिंगटन को कार्डिफ के सोफया गार्डन में दूसरे वनडे के दौरान दाहिने हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई। वह बाकी सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह स्कैन करवाएंगे और अपनी चोट के आगे के इलाज के लिए स्पेशलिस्ट की राय लेंगे।’

कुलदीप यादव को बेंच बैठना पड़ सकता है

वाशिंगटन सुंदर की जगह हर्ष दुबे का भारतीय टीम में शामिल होने के बाद लॉर्ड्स में भी कुलदीप यादव को बेंच बैठना पड़ सकता है। दुबे को सुंदर की जगह लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट के तौर पर भारत की प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है। ऐसा नहीं होता तो एक मैच के लिए हर्ष को स्क्वाड में क्यों जोड़ा जाता?

लॉर्ड्स में क्या हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

लॉर्ड्स में भारतीय टीम प्लेइंग 11 में 2 बदलाव कर सकती है। सुंदर के बाहर होने के बाद कम से कम एक बदलाव तय है। स्वास्थ्य ठीक होने पर केएल राहुल को इशान किशन की जगह मौका मिल सकता है। भारतीय टीम 3 विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतर सकती है। अक्षर पटेल, शिवम दुबे और हर्ष दुबे बतौर ऑलराउंडर खेल सकते हैं।

लॉर्ड्स वनडे के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे।

लॉर्ड्स में वनडे में भारतीय टीम का रिकॉर्ड

लॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट इतिहास के कुछ सबसे खास पलों का गवाह रहा है। 1983 में कपिल देव की अगुआई में भारत पहली वर्ल्ड कप जीता था। 2002 में नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल में 325 रन का शानदार चेज इसी मैदान पर हुआ था। पूरी खबर पढ़ें