इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में बेन डेक्ट की शतकीय साथ ही जो रूट और जैकब बेथेल की अर्धशतकीय पारी के दम पर 50 ओवर में 3 विकेट पर 387 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 388 रन का टारगेट दिया। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन पूरी तरह से निराश करने वाला रहा और इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को जमकर निशाना बनाया। इंग्लैंड का ये भारत के खिलाफ वनडे प्रारूप में सबसे बड़ा स्कोर भी रहा।

बेन डकेट ने खेली 141 रन की पारी

इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट ने कमाल की पारी खेलते हुए 135 गेंदों पर 141 रन बनाए जबकि दूसरे ओपनर जैकब बेथेल ने 93 गेंदों पर 91 रन की पारी खेली और अपने शतक से चूक गए। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए इस मैच में 181 गेंदों पर 192 रन की शानदार साझेदारी भी हुई। जो रूट ने भी कमाल की बैटिंग की और वो 48 गेंदों पर 74 रन बनाकर नाबाद रहे और दूसरे विकेट के लिए डकेट के साथ मिलकर 80 गेंदों पर 101 रन की शानदार शतकीय साझेदारी भी की।

कप्तान हैरी ब्रुक ने इस मैच में भारत के खिलाफ 12 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हो गए जबकि जोस बटलर ने गजब का पारी खेली और उन्होंने 13 गेंदों पर 3 छक्के और 4 चौकों की मदद से नाबाद 41 रन बनाए। बटलर और रूट के बीच इस मैच में चौथे विकेट के लिए 19 गेंदों पर 63 रन की जबरदस्त साझेदारी भी हुई। इंग्लैंड की टीम ने लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ वनडे का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया साथ ही वनडे में भारत के खिलाफ ये किसी भी टीम के द्वारा बनाया गया चौथा सबसे बड़ा स्कोर भी रहा। भारत के लिए इस मैच में प्रसिद्ध कृष्णा ने दो जबकि प्रिंस यादव ने एक विकेट लिया।

भारत के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ा स्कोर

438/4- साउथ अफ्रीका- वानखेड़े, 2015
411/8- श्रीलंका- राजकोट, 2009
389/4- ऑस्ट्रेलिया- सिडनी, 2020
387/3- इंग्लैंड- लॉर्ड्स, 2026
374/6- ऑस्ट्रेलिया- सिडनी, 2020
366/8- इंग्लैंड- कटक, 2017

वैभव दिखेंगे एक्शन में, भारत अब जिम्बाब्वे के साथ खेलेगा 3 मैचों की टी20 सीरीज, शाम में 7.30 नहीं इतने बजे शुरू होगा मैच

इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में एक बार फिर से वैभव एक्शन में नजर आएंगे। ये मैच शाम में कितने बजे शुरू होगा और कब खेले जाएंगे इसकी पूरी जानकारी यहां उपलब्ध है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)