श्रेयस अय्यर की कप्तानी की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है। भारतीय टीम 4 में से 3 मैच हार गई है। 1 मैच बारिश से धुल गया। आयरलैंड से 2 मैच हारने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में भी हार का सामना करना पड़ा। पहला मैच बारिश से धुल गया था। मैनचेस्टर में हार के बाद श्रेयस अय्यर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड हो गया।

3 से ज्यादा टी20 मैचों में भारत की कप्तानी 12 खिलाड़ियों ने किए हैं। श्रेयस अय्यर अकेले ऐसे कप्तान हैं जो अपने पहले चार मैचों में जीत नहीं पाए हैं। 5 साल बाद भारतीय टीम लगातार 3 मैच हारी है। इससे पहले ऐसा 2021 में हुआ था। इंग्लैंड ने भारत को दूसरे टी20 में 4 विकेट से हराया।

जैकब बेथल ने भारत को हराया

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 190 रन बनाए। जैकब बेथल की शानदार पारी के दमपर इंग्लैंड ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन बनाए। भारत के लिए इशान किशन ने 49 और अभिषेक शर्मा ने 43 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए सैम करन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। इंग्लैंड के लिए जैकब बेथल ने 46 गेंद पर नाबाद 76 रन बनाए। टॉम बैंटन और हैरी ब्रूक ने 39-39 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए। हर्षित राणा, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट लिए।

वैभव ने आशीष नेहरा के 17 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

वैभव सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू मैच में अपनी पारी के दौरान 2 छक्के लगाए और आशीष नेहरा के 17 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। नेहरा ने साल 2009 में अपने डेब्यू टी20 मैच में दो छक्के लगाए थे। वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में 10 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 14 रन की पारी खेली। पूरी खबर पढ़ें