इंग्लैंड ने भारत को 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में शनिवार (4 जुलाई)को 4 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने टी20 में भारत के खिलाफ सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया। इससे पहले उसने 2012 में वानखेड़े में 178 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। इंग्लैंड को भारत के खिलाफ 18 महीने बाद इस प्रारूप में जीत मिली। 2024 के बाद दोनों टीमों के 8 पूरे हुए मैचों में इंग्लैंड की यह केवल दूसरी जीत थी।
इससे पहले इंग्लैंड को 28 जनवरी 2025 राजकोट में भारत के खिलाफ 26 रनों से जीत मिली थी। इसके बाद उसे 3 मैच में जीत मिली। एक मैच धुल गया। इन 4 मैचों में एक मैच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का था। ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड की यह लगातार चौथी जीत थी। यहां उसे पिछली बार पाकिस्तान ने 2020 में हराया था। मैनचेस्टर में इंग्लैंड ने 14 मैच खेले हैं। 8 में जीत दर्ज की है। 3 में हार मिली है। 3 मैच बेनतीजा रहे हैं।
जैकब बेथल रहे नायक
इंग्लैंड की जीत के नायक जैकब बेथल रहे। उन्होंने नाबाद 76 रनों की पारी खेली। यह भारत के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड के लिए दूसरी सर्वश्रेष्ठ पारी है। डेविड मलान ने 2022 में 77 रन बनाए थे। इससे पहले बेथल ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भी भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने शतक ठोका था।
वैभव ने आशीष नेहरा के 17 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
वैभव सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू मैच में अपनी पारी के दौरान 2 छक्के लगाए और आशीष नेहरा के 17 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। नेहरा ने साल 2009 में अपने डेब्यू टी20 मैच में दो छक्के लगाए थे। वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में 10 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 14 रन की पारी खेली। पूरी खबर पढ़ें।
