इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में शनिवार (4 जुलाई) को भारतीय टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल के नाम बड़ी उपलब्धि होगी। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर लेंगे। वह भारत के लिए संयुक्त रूप से पांचवें सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 मैच रोहित शर्मा ने खेले हैं। उन्होंने 159 मैच खेले हैं। हार्दिक पंड्या 138 मैच के साथ दूसरे नंबर पर हैं। विराट कोहली 125 मैचों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। सूर्यकुमार यादव 113 मैचों के साथ चौथे नंबर पर हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 98 और अक्षर पटेल वे 97 मैच खेल हैं। जसप्रीत बुमराह के नाम 95 मैच हैं। अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार ने 87-87 मैच खेले हैं।

100 विकेट से एक कदम दूर अक्षर पटेल

अक्षर पटेल 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट से 1 कदम दूर हैं। भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट अर्शदीप सिंह के नाम है। उन्होंने 131 विकेट लिए हैं। जसप्रीत बुमराह ने 121 और हार्दिक पंड्या ने 114 विकेट लिए हैं। अक्षर पटेल के नाम 99, युजवेंद्र चहल ने 96, कुलदीप यादव ने 95 और भुवनेश्वर कुमार ने 90 विकेट लिए हैं।

अक्षर पटेल का करियर

अक्षर पटेल का बीते कुछ मैचों में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। आयरलैंड में उन्होंने 15 और 14 रनों की पारी खेली। पहले मैच में उन्होंने 2 विकेट लिए। दूसरे में उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली।अक्षर ने अपने करियर में 97 मैच की 60 पारियों में 17.90 के औसत और 130.60 के स्ट्राइक रेट से 734 रन बनाए हैं। उन्होंने 90 पारियों में 21.60 के औसत और 7.40 के स्ट्राइक रेट से 99 विकेट झटके हैं।

सैमसन बनाम आर्चर, क्या कहते हैं आंकड़े

संजू सैमसन की 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज एक बुरे सपने की तरह रही थी। जोफ्रा आर्चर ने उनकी खूब परीक्षा ली थी। अब टी20 वर्ल्ड कप में बदला लेने के बाद दोबारा आउट ऑफ फॉर्म हुए सैमसन के सामने आर्चर की चुनौती वाली है। दोनों के टी20 इंटरनेशनल में आमने-सामने के आंकड़े दिलचस्प हैं। पूरी खबर पढ़ें