भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच 4 जुलाई शनिवार को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले इस मुकाबले से पहले एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर बहुत सारी अटकलें लग रही हैं। इसी बीच टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल का बयान भी आया है और संकेत मिले हैं कि शायद वैभव का डेब्यू का इंतजार बढ़ सकता है। फिलहाल इन्हीं सब कड़ियों को जोड़ते हुए संभावित प्लेइंग 11 पर बात करते हैं।

टीम मैनेजमेंट इतनी जल्दी टी20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट खिलाड़ी संजू सैमसन को बाहर करता है या नहीं यह देखने वाली बात होगी। फिलहाल यह साफ हो चुका है अब कि वैभव की जगह टीम में बनेगी तो संजू सैमसन को ही बाहर करना पड़ेगा। वैभव एक ओपनर हैं और अभिषेक शर्मा का फॉर्म लाजवाब है। भारतीय क्रिकेट का हर दिग्गज भी इस वक्त वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करवाने की मांग कर रहा है। फिलहाल एक ओपनिंग के अलावा भारतीय कॉम्बिनेशन में मैनचेस्टर में खास बदलाव नजर नहीं आ रहे हैं।

टॉप 3 में तीनों लेफ्ट हैंडर्स की प्लानिंग कर सकती है बैक फायर

अगर वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन की जगह मौका मिला तो भारत के टॉप 3 में तीनों बाएं हाथ के बल्लेबाज हो जाएंगे। यह स्ट्रेटजी टीम इंडिया पर बैकफायर भी कर सकती है। इंग्लैंड के पास विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल रशीद जैसे स्पिनर्स हैं जो इसके खिलाफ कारगर साबित हो सकते हैं। ऐसे में वैभव को डेब्यू के लिए टीम बैलेंस और कॉम्बिनेशन के चलते इंतजार करना पड़ सकता है।

क्या फिर खेलेंगे तीन स्पिनर?

भारतीय टीम पहले टी20 इंटरनेशनल में अक्षर, वरुण और बिश्नोई के साथ तीन स्पिनर लेकर उतरी थी। ऐसे में मैनचेस्टर में भी तीन स्पिनर्स के साथ टीम उतरती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। मैनचेस्टर में मिडिल ओवर्स में तो आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए मदद होती है। मगर यहां की पिच पेस पसंदीदा ज्यादा है। ऐसे में अगर दो स्पिनर के साथ टीम गई तो बिश्नोई की जगह प्रिंस यादव को मौका मिल सकता है।

दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई/प्रिंस यादव।

दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11

फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), विल जैक्स, जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, साकिब महमूद।

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड

भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

इंग्लैंड टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड।

भारत-इंग्लैंड दूसरे टी20 मैच का बदल जाएगा समय, रात में 10.00 नहीं शाम इतने बजे शुरू होगा ये मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच मैनचेस्टर में खेला जाएगा। ये मैच पहले मुकाबले की तरह से रात 10.00 बज से नहीं बल्कि कितने बजे शूरू होगा इसके बारे में जानिए। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर