भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (4 जुलाई 2026) को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस मुकाबले पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट में बारिश की भेंट चढ़ गया था। अब दूसरे मुकाबले से पहले भी बारिश का पूर्वानुमान है। यानी ओल्ड ट्रैफर्ड में भी फैंस का मजा मौसम किरकिरा कर सकता है।

आपको बता दें कि इंग्लैंड के समय के मुताबिक इस मुकाबले की शुरुआत दोपहर 2.30 बजे (शाम 7 बजे भारतीय समयानुसार) होनी है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक मैनचेस्टर में 4 जुलाई को दोपहर के वक्त 57 प्रतिशत बारिश का पूर्वानुमान है। इतना ही नहीं 93 प्रतिशत बादल भी छाए रहेंगे। वहीं दोपहर का मुकाबला है तो शाम तक भी जा सकता है, लेकिन शाम को भी बारिश का पूर्वानुमान है।

वेदर रिपोर्ट के अनुसार मैच के दिन शाम में भी मैनेचस्टर में 55 प्रतिशत बारिश की संभावना है। अगर पूरे दिन की बात करें तो सुबह से लेकर रात तक लगातार यहां बारिश की संभावना 50 प्रतिशत से अधिक ही बताई गई है। यानी यह तो साफ लग रहा है कि बारिश खलल डालेगी। बारिश के कारण मुकाबला पूरा हो पाता है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।

पहले टी20 में नहीं शुरू हो पाई इंग्लैंड की पारी

चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की पारी पूरी हो गई थी। इसके बाद इंग्लैंड की पारी में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी। हालांकि, मैनचेस्टर में ड्रेनेज की अच्छी व्यवस्थाएं होंगी, यानी हल्की-फुल्की बारिश से ग्राउंड स्टाफ निपट सकता है। चेस्टर ली स्ट्रीट में ड्रेनेज की खास व्यवस्था नहीं थीं और भारतीय पारी में लगातार हल्की बूंदा-बांदी के बावजूद खेल नहीं रुका।

मगर इनिंग ब्रेक के बाद जब खेल रुका तो दोबारा शुरू नहीं हो पाया। ऐसे में मैनचेस्टर में कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकते हैं। क्योंकि बारिश के कारण दूसरी पारी में लक्ष्य का टीम को पता रहता है कि DLS स्कोर क्या होगा। भारत-इंग्लैंड सीरीज में तीसरा मैच 7 जुलाई को नॉटिंघम, 9 जुलाई को ब्रिस्टल और 11 जुलाई को साउथैम्पटन में खेला जाएगा। इंग्लैंड में आमतौर पर इस मौसम में बारिश होती ही है, यानी बीच-बीच में फैंस का मजा किरकिरा होता रहेगा।

वैभव-अभिषेक ओपनर, क्या सैमसन होंगे बाहर? दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को अगर डेब्यू का मौका मिला तो संजू सैमसन को बाहर जाना पड़ सकता है। क्लिक करें और देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:-