India vs England 2nd ODI Match Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11 में एक बदलाव साफ नजर आ रहा है। हालांकि, अभी इस पर से तस्वीर साफ नहीं हुई है। जबकि कप्तान शुभमन गिल जो पहले मैच में रिटायर्ड हर्ट हुए थे, वह दूसरे मुकाबले तक फिट नजर आ सकते हैं।

कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ की फिटनेस पर अभी अपडेट नहीं सामने आया है। हालांकि, गिल मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में आए थे और सही से चलते और खड़े होते दिखे थे। इस लिहाज से उनको खास दिक्कत शायद नहीं होगी। इस पर पूरी जानकारी आधिकारिक ऐलान के बाद ही मिल पाएगी। अभी बोर्ड या टीम मैनेजमेंट की तरफ से इस पर कुछ नहीं कहा गया है, यानी गिल शायद फिट हैं।

रोहित-इशान कर सकते हैं ओपनिंग?

हां ध्यान देने वाली बात यह है कि वह इंजरी के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। इसलिए यह भी हो सकता है कि एहतियातन उन्हें आराम देकर इशान किशन को मौका दिया जाए। क्योंकि तीसरा मुकाबला अहम हो सकता है और गिल की जरूरत ज्यादा पड़ सकती है। ऐसे में रोहित और इशान की जोड़ी ओपनिंग कर सकती है। मगर इसके आसार काफी कम नजर आ रहे हैं। फिलहाल अंतिम फैसला आधिकारिक अपडेट के बाद ही होगा।

अर्शदीप सिंह या प्रिंस यादव को मिल सकता है मौका?

भारतीय पेसर गुरनूर बराड़ ने पहले वनडे में 9 ओवर तक गेंदबाजी की थी। इसके बाद पारी के 48वें ओवर में जब गेंद उनके हाथ में आई तो रनअप से पहले वह असहज दिखे थे। उनके पैर में कुछ समस्या थी। इस कारण वह मैदान से बाहर भी चले गए थे। अब उनके मौजूदा शानदार फॉर्म को देखते हुए कप्तान, कोच और टीम मैनेजमेंट उन पर कोई रिस्क नहीं लेना चाहेगा। अगर वह पूरी तरह फिट नहीं हुए तो प्रिंस यादव या अर्शदीप सिंह में से किसी एक को गुरनूर की जगह एंट्री मिल सकती है।

दूसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्‍तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह/प्रिंस यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

दूसरे वनडे के लिए इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11

बेन डकेट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), जो रूट, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, आदिल रशीद/साकिब महमूद।

वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड

भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड की टीम: बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, जोश टंग, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, ब्रायडन कार्स।

गिल नंबर 1, अक्षर-सुंदर भी टॉप 5 में; भारत-इंग्लैंड सीरीज के पहले ODI के बाद ये हैं शीर्ष 5 बल्लेबाज और गेंदबाज

भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत में हीरो रहे अक्षर पटेल जिन्होंने अर्धशतक लगाया और 4 विकेट लिए। इस मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाजों और गेंदबाजों की लिस्ट इस खबर में उपलब्ध है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर