भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय श्रंखला का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम के पास मौका होगा सीरीज कब्जाते हुए अजेय बढ़त बनाने का। मगर भारतीय फैंस के लिए इस मैच में एक बड़ी खबर है। इस मैच का समय पहले मुकाबले वाला नहीं होगा। पहला वनडे दोपहर 3.30 बजे (IST) भारत में शुरू हुआ था।

दूसरे वनडे मैच का समय अब बदल जाएगा। इस मैच में फैंस को भारत में घर बैठे हुए अपने चहेते खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली को देखने के लिए नींद भी खराब करनी पड़ सकती है। सीरीज का दूसरा मैच कार्डिफ के सोफिया गार्डेन्स में होगा। इस मैच के समय में दो घंटे की अवधि ज्यादा होने वाली है।

कितने बजे शुरू होगा दूसरा वनडे?

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला दूसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले का टॉस भारतीय समय के मुताबिक शाम 5 बजे होगा। यानी दो घंटे समय पहले मैच के मुकाबले आगे बढ़ जाएगा। जबकि सीरीज का तीसरा मुकाबला ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर पहले वनडे वाले समय पर दोपहर 3.30 बजे (IST) से ही होगा।

भारत के पास सीरीज जीतने का मौका

भारतीय टीम ने इससे पहले टी20 सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ इसी दौरे पर 4-0 से गंवाई थी। अब टीम इंडिया के पास मौका होगा वनडे सीरीज कब्जाने का। शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड की सरजमीं पर भारत की यह पहली सीरीज जीत भी हो सकती है। इंग्लैंड ही नहीं विदेशी सरजमीं पर भी शुभमन की यह पहली सीरीज जीत हो सकती है।

बर्मिंघम में भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराते हुए 12 साल बाद इस मैदान पर जीत दर्ज की थी। अब भारत के पास मौका है कार्डिफ में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने का। कप्तान शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने पहले वनडे में बेहतरीन अर्धशतकीय पारियां खेली थीं। वहीं अब देखना होगा कि पहले मैच में फ्लाप रहे दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली कार्डिफ में क्या कमाल करते हैं।

कार्डिफ में विराट-रोहित का बेहतरीन रिकॉर्ड

विराट कोहली ने कार्डिफ में अब तक 4 वनडे मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 65.33 के औसत और 97.51 के स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए हैं। जबकि रोहित शर्मा ने इस मैदान पर तीन वनडे मैच खेलते हुए दो अर्धशतक लगाए हैं। भारत का यहां इंग्लैंड के खिलाफ फिफ्टी-फिफ्टी का रिकॉर्ड रहा है। (रिकॉर्ड जानने के लिए क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर)

रोहित-गिल ओपनर, एक बदलाव के साथ उतरेगी टीम; दूसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला कार्डिफ में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हो सकता है। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 की जानकारी इस खबर में उपलब्ध है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर