इंग्लैंड ने कार्डिफ में गुरुवार (16 जुलाई) को भारत को 4 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर लिया। इंग्लैंड की जीत में जो रूट ने अहम भूमिका निभाई। हालांकि, वह शतक नहीं पूरा कर पाए और 99 पर नाबाद रहे। इंग्लैंड को 43 ओवर के बाद 7 ओवर में 12 रन चाहिए थे।

जो रूट 98 रन और गस एटकिंसन 13 रन पर क्रीज पर थे। 44वें ओवर में 8 रन बने, लेकिन रूट सिर्फ 1 गेंद खेल पाए। इंग्लैंड को जीत के लिए 4 रन चाहिए थे। 45वें ओवर की शुरुआत प्रसिद्ध ने वाइड से की। एटकिंसन ने अगली गेंद पर चौका जड़ दिया। इस तरह से जो रूट शतक पूरा नहीं कर पाए।

जब वीरेंद्र सहवाग 99 पर रह गए नाबाद

रूट वनडे में 99 पर नाबाद रहने वाले इंग्लैंड के पहले और दुनिया के 17वें बल्लेबाज बने। वनडे में 99 पर नाबाद रहने वाले 17 खिलाड़ियों में भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग भी शामिल हैं। अगस्त 2010 में श्रीलंका के खिलाफ भारत को 1 रन की जरूरत थी तब सहवाग ने छक्के जड़ा था, लेकिन गेंदबाज सूरज रणदीव ने नो बॉल फेंक दी थी। इसके कारण सहवाग का शतक पूरा नहीं हो सका था।

लिस्ट में माइकल क्लार्क-मोहम्मद यूसुफ जैसे खिलाड़ी शामिल

रणदीव ने क्रीज से काफी बाहर से गेंद की थी। ऐसे लग रहा उन्होंने जानबूझकर नोबॉल की ताकि सहवाग शतक पूरा न कर सकें। इसे लेकर खूब विवाद हुआ था। वनडे में 99 पर नाबाद रहने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में डीन जोन्स, रिची रिचर्ड्सन, एंडी फ्लावर, ब्रेड हॉज, माइकल क्लार्क, मोहम्मद यूसुफ, रामनरेश सरवन और जेसन होल्डर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। नीचे पूरी लिस्ट देख सकते हैं

वनडे में 99 पर नाबाद रहने वाले खिलाड़ी
नवीनतम मामला
जेई रूट
इंग्लैंड – v भारत
99*
रन
133
गेंदें
74.43
स्ट्राइक रेट
कार्डिफ़ में 16 जुलाई 2026 को – वनडे इतिहास में 99* पर आउट न होने वाले 17वें खिलाड़ी बने
पूर्ण सूची – 17 खिलाड़ी
वनडे क्रिकेट इतिहास (1981-2026)
खिलाड़ी गेंदें स्ट्राइक रेट टीम प्रतिद्वंद्वी मैदान तारीख
जेई रूट 133 74.43 इंग्लैंड v भारत कार्डिफ़ 16 जुलाई 2026
एमजे हे 78 126.92 न्यूजीलैंड v पाकिस्तान हैमिल्टन 2 अप्रैल 2025
ई लुईस 99 100.00 वेस्टइंडीज v आयरलैंड ब्रिजटाउन 7 जुलाई 2020
जेओ होल्डर 101 98.01 वेस्टइंडीज v पीएनजी हरारे 8 मार्च 2018
एसपी पाटिल 99 100.00 यूएई v स्कॉटलैंड लिंकन 1 फरवरी 2014
सीएस मैक्लॉड 127 77.95 स्कॉटलैंड v कनाडा आयर 11 जुलाई 2012
एमएन वालर 74 133.78 जिम्बाब्वे v न्यूजीलैंड बुलावायो 25 अक्टूबर 2011
वी सहवाग 100 99.00 भारत v श्रीलंका डंबुला 16 अगस्त 2010
एमजे क्लार्क 106 93.39 ऑस्ट्रेलिया v इंग्लैंड द ओवल 30 जून 2010
मोहम्मद यूसुफ 104 95.19 पाकिस्तान v भारत ग्वालियर 15 नवंबर 2007
बीजे हॉज 86 115.11 ऑस्ट्रेलिया v न्यूजीलैंड मेलबर्न 4 फरवरी 2007
आरआर सरवन 104 95.19 वेस्टइंडीज v भारत अहमदाबाद 15 नवंबर 2002
एडीआर कैम्पबेल 124 79.83 जिम्बाब्वे v न्यूजीलैंड बुलावायो 1 अक्टूबर 2000
ए फ्लावर 111 89.18 जिम्बाब्वे v ऑस्ट्रेलिया हरारे 24 अक्टूबर 1999
आरबी रिचर्डसन 141 70.21 वेस्टइंडीज v पाकिस्तान शारजाह 15 नवंबर 1985
डीएम जोंस 77 128.57 ऑस्ट्रेलिया v श्रीलंका एडिलेड 28 जनवरी 1985
बीए एडगर 136 72.79 न्यूजीलैंड v भारत ऑकलैंड 14 फरवरी 1981

कोहली ने रिचर्ड्स की बराबरी की,तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटा

भारतीय दिग्गज विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ वनडे में 65 रन की पारी खेली। उनके वनडे करियर का यह 78वां पचासा था। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 33वां फिफ्टी प्लस स्कोर रहा। पूरी खबर पढ़ें