इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच से एक दिन पहले मंगलवार (30 जून) को प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया। डरहम में बुधवार (1 जुलाई) को खेले जाने वाले पहले मैच में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, सोनी बेकर और रेहान अहमद जैसे को मौका नहीं मिला। आर्चर और टंग 29 जून को समाप्त हुए इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच का हिस्सा थे।

इंग्लैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पहली बार टी20 मैच खेलेगी। टूर्नामेंट में उसने आखिरी मैच भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में खेला था। जैकब बेथल के शतक के बाद भी उसे हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड ने सेमीफाइनल वाली प्लेइंग 11 में 2 बदलाव बदलाव किए हैं। जोफ्रा आर्चर और जेमी ओवर्टन की जगह साकिब महमूद और ल्यूक वुड को मौका मिला। ओवर्टन चोटिल हैं। उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते वक्त चोट लगी थी।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11 का ऐलान

फिल साल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद और ल्यूक वुड।

इंग्लैंड का स्क्वाड

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड।

दबाव में भारत

लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम जून के अंत में आयरलैंड से 2 मैचों की टी20 सीरीज खेली। उसमें उसका क्लीन स्वीप हुआ। ऐसे में नवनियुक्त कप्तान श्रेयस अय्यर पर काफी दबाव होगा। भारत की प्लेइंग 11 की बात करें तो बड़ा सवाल यह है कि वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा या नही? श्रेयस ने वैभव को मौका न देने के संकेत दिए। पूरी खबर पढ़ें