भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपना लगातार तीसरा टॉस जीता है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। आयरलैंड में दो बार अय्यर टॉस जीते थे लेकिन मैच नहीं। अब उनकी नजरें मैच को जीतने पर भी होंगी। इसलिए उन्होंने नई रणनीति के साथ प्लेइंग 11 बनाई है। वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं मिला है। जबकि प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे भी बाहर हो गए हैं।
प्रिंस यादव ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में बेहतरीन डेब्यू किया था, फिर भी उन्हें मौका नहीं मिला है। जबकि सूर्यांश शेडगे भी इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 से बाहर हो गए हैं। भारत की प्लेइंग 11 में रवि बिश्नोई की एंट्री हो चुकी है, जबकि स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती वापस आ गए हैं। टीम इंडिया अक्षर पटेल समेत इस मुकाबले में तीन स्पिनर्स के साथ उतरी है।
सिर्फ 2 स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाजों के साथ उतरा भारत
वहीं टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ही बतौर दो पेस स्पेशलिस्ट शामिल हैं। शिवम दुबे तीसरे पेसर की भूमिका निभाएंगे। जबकि बल्लेबाजी में भारत के पास 6 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज हैं। ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ही संभालेंगे। साथ ही नंबर 3 पर खेलने आएंगे दुनिया के नए टी20 इंटरनेशनल के नंबर 1 बल्लेबाज इशान किशन।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।
पहले टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11
फिल साल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद और ल्यूक वुड।
India tour of England 2026, IND vs ENG 1st T20 Cricket Match Scorecard
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स पर और लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर हो रही है। क्लिक करें और देखें पहले टी20 मैच के सभी अपडेट्स और स्कोरकार्ड
