भारत-इंग्लैंड के बीच पहला वनडे में मंगलवार (14 जुलाई)को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मैच में निगाहें भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा पर होंगी। रोहित शर्मा का इंग्लैंड में काफी शानदार प्रदर्शन रहा है। 2019 वर्ल्ड कप हो या 2013 चैंपियंस ट्रॉफी रोहित शर्मा ने अपने प्रदर्शन से महफिल लूट ली थी। भारत के पूर्व कप्तान को बर्मिंघम का एजबेस्टन स्टेडियम काफी रास आता है।

रोहित ने इस स्टेडियम में 6 पारियों में 3 शतक और एक अर्धशतक जड़ा है। उनका औसत 89.4 का है। उन्होंने 447 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने यहां आखिरी मैच 2019 वर्ल्ड कप में खेला था। उन्होंने बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ा था। इन दोनों टीमों के अलावा वह पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिंघम में खेले हैं। 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान वह शतक जड़ने से चूक गए थे।

रोहित शर्मा का बर्मिंघम में प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ बर्मिंघम में 3 पारियों में 102.71 के औसत से 227 रन बनाए हैं। नाबाद 123 उनका सर्वोच्च स्कोर है। इंग्लैंड के खिलाफ 2 पारियों में उन्होंने 55.5 के औसत से 111 रन बनाए हैं। 102 उनका सर्वोच्च स्कोर हैं। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 2 पारियों में 54.5 के औसत से 109 रन बनाए हैं। 91 उनका सर्वोच्च स्कोर है।

एजबेस्टन में रोहित का जादू
रोहित शर्मा – एजबेस्टन, बर्मिंघम में करियर आंकड़े
मैच
6
कुल रन
447
सर्वोच्च स्कोर
123*
औसत
89.4
शतक
3
अर्धशतक
1
करियर औसत
48.83
कुल औसत
285 मैच – 11720 रन – HS 264
>
एजबेस्टन औसत
89.4
लगभग दोगुना
6 मैच – 447 रन – HS 123*
प्रतिद्वंद्वी रन औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक
बांग्लादेश 227 227.00 102.71 2 0
इंग्लैंड 111 55.50 90.24 1 0
पाकिस्तान 109 54.50 72.18 0 1

रोहित शर्मा की बर्मिंघम में 2 पारियां खराब

रोहित शर्मा की बर्मिंघम में 2 पारियां खराब रही हैं। पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के मैच में वह 18 रन बनाकर आउट हुए थे। इसी टूर्नामेंट के फाइनल में वह इंग्लैंड के खिलाफ नहीं चले थे। उन्होंने 9 रन बनाए थे। रोहित शर्मा की हालिया फॉर्म की बात करें तो अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिर मैच में बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली थी। दूसरे वनडे में अर्धशतक से चूक गए थे।

पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम में होगा। इस मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग 11 में इशान किशन की जगह मुश्किल नजर आ रही है। पूरी खबर पढ़ें