भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से एक दिन पहले ही इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। वहीं भारतीय टीम की प्लेइंग 11 से अभी पर्दा नहीं हटा है। अगर कप्तान शुभमन गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर गौर फरमाएं तो साफ संकेत है कि विराट कोहली की वापसी होने जा रही है।
जबकि पिछली सीरीज में बेहतरीन शतक लगाने वाले इशान किशन का पहला वनडे में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। नंबर 3 पर विराट कोहली वापसी करेंगे तो नंबर 4 पर उपकप्तान श्रेयस अय्यर नजर आएंगे। ओपनिंग की जिम्मेदारी कप्तान शुभमन गिल और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के कंधों पर ही होगी। अगर भारतीय टीम पांच गेंदबाजों के विकल्प के साथ ही जाती है तो इशान किशन की जगह बन सकती है वरना मुश्किल है।
क्यों इशान किशन की जगह बनना मुश्किल?
शिवम दुबे को इस टीम के स्क्वाड में नितीश रेड्डी की जगह शामिल किया गया है। लंबे समय के बाद वह वनडे टीम में लौटे हैं। ऐसे में अगर उन्हें टीम ने बतौर फिनिशर, ऑलराउंडर और छठे बॉलिंग विकल्प के रूप में मौका दिया तो इशान किशन का खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। जसप्रीत बुमराह वापस लौट चुके हैं। गुरनूर बराड़ ने शानदार डेब्यू अफगानिस्तान के खिलाफ किया था।
अर्शदीप सिंह भारत के लिए टॉप विकेट टेकर हैं इस फॉर्मेट में 2023 वर्ल्ड कप के बाद से। ऐसे में यह तिकड़ी पेस बैट्री की जिम्मेदारी संभाल सकती है। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के कंधे पर स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी होगी। अगर टीम को बल्लेबाजी को मजबूत करना है तो कुलदीप यादव की जगह वाशिंगटन सुंदर भी नजर आ सकते हैं। मगर उनका मौजूदा फॉर्म इस ओर इशारा करता है कि इसके बहुत कम आसार हैं।
पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव/वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बराड़।
इंग्लैंड ने चुनी पहले वनडे की प्लेइंग 11
जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद।
वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड
भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड की टीम: बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, जोश टंग, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद।
बुमराह की 31 महीने बाद वापसी, भारत में कितने बजे शुरू होगा मैच? देखें पहले वनडे से जुड़ी सभी जानकारी
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज 14 जुलाई से होगा। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स और लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी। इस मैच से जुड़ी सभी जानकारियां यहां उपलब्ध हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
