India vs England 1st ODI Full Details Team Squad, Venue, Match Timing: भारत और इंग्लैंड के बीच मंगलवार 14 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मुकाबले में सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होंगी। जबकि जसप्रीत बुमराह की 31 महीने बाद भारतीय वनडे टीम में वापसी होने जा रही है। वह 19 नवंबर 2023 को हुए वर्ल्ड कप फाइनल के बाद अब वनडे खेलने उतरेंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड पहले वनडे मैच के समय, वेन्यू, स्क्वाड, हेड टू हेड रिकॉर्ड और मौसम समेत सब कुछ जानते हैं:-
- कितने बजे शुरू होगा यह मुकाबला?
- भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में होने वाला पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे और लोकल समय के मुताबिक दिन में 11 बजे से शुरू होगा। जबकि इस मैच का टॉस भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3 बजे और बर्मिंघम के लोकल समय के अनुसार सुबह 10.30 बजे होगा। यानी इस मैच के लिए भारतीय फैंस को भारत में मैच देखने के लिए रात भर या आधी रात की नींद नहीं खराब करनी पड़ेगी। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स पर होगा और लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर की जाएगी।
- बर्मिंघम में मैच दिन कैसा रहेगा मौसम?
- बर्मिंघम में पहले वनडे मैच के दिन बारिश की संभावना सिर्फ 1 प्रतिशत है। यानी इस मुकाबले में बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। इस मैच के दौरान बादल जरूर छाए रह सकते हैं। यानी ओवरकास्ट कंडीशन हो सकती हैं।
भारत-इंग्लैंड के बीच वनडे का हेड टू हेड रिकॉर्ड?
भारत और इंग्लैंड के बीच ओवरऑल अभी तक 110 वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें से टीम इंडिया ने 61 और इंग्लैंड ने 44 मुकाबले जीते हैं। जबकि दो मैच टाई हुए हैं और तीन का कोई नतीजा नहीं निकला। अगर इंग्लैंड में खेले गए मुकाबलों की बात करें तो 45 में से भारतीय टीम 18 मैच जीती है और 23 में उसे हार मिली है। 1 मैच टाई रहा और तीन में नतीजा नहीं निकला।
बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर भारत ने 5 में से तीन वनडे इंग्लैंड के खिलाफ जीते हैं। जबकि इस मैदान पर भारत का ओवरऑल रिकॉर्ड भी अच्छा है। भारतीय टीम ने यहां कुल 12 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं और 8 में जीत दर्ज की है। इस मैदान पर भारत ने 12 में से चार मुकाबले गंवाए हैं।
भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों के वनडे स्क्वाड
भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड की टीम: बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, जोश टंग, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद।
भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल
- 14 जुलाई: पहला वनडे मैच – एजबेस्टन, बर्मिंघम, दोपहर 3:30 बजे IST
- 16 जुलाई: दूसरा वनडे मैच – सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ, शाम 5:30 बजे IST
- 19 जुलाई: तीसरा वनडे मैच – लॉर्ड्स, लंदन, दोपहर 3:30 बजे IST
भारत ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, टेस्ट में इंग्लैंड को 270 रन से हराया, क्रांति-यास्तिका के नाम ऑनर बोर्ड पर दर्ज
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इतिहास रच दिया है। यहां खेले गए पहले महिला टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराया और बेहतरीन जीत दर्ज की। यास्तिका भाटिया और क्रांति गौड़ के नाम ऑनर बोर्ड पर दर्ज हुए। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
