भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले खेलते हुए मेजबान टीम ने 47.5 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 258 रन बनाए और टीम इंडिया के सामने 159 रन का लक्ष्य रखा।

इंग्लैंड के लिए बेन डकेट (43 रन 45 गेंद) ने जैकब बेथल (14) के साथ 61 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला। गुरनूर बराड़ ने एक ही ओवर में दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने कप्तान हैरी ब्रूक को आउट किया। देखते ही देखते 80 रन पर आधी इंग्लिश टीम पवेलियन लौट गई थी। फिर डॉसन-रूट ने पारी को संभाला लेकिन अंत में अक्षर पटेल ने 4 विकेट लेकर टीम को 50 ओवर के अंदर ही समेट दिया।

Match Ended

India in England, 3 ODI Series, 2026

England 
258 (47.5)

vs

India  
262/4 (45.2)

Match Ended ( Day – 1st ODI )
India beat England by 6 wickets

डॉसन-रूट ने इंग्लैंड को संभाला

107 रन पर छह विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड की पारी को लियाम डॉसन और जो रूट ने संभाला। डॉसन ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक लगाया। वह इंग्लैंड के लिए वनडे में अर्धशतक लगाने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। उन्होंने 83 गेंद पर 68 रन की पारी खेली। उनके अलावा जो रूट ने अभी अपने वनडे करियर का 46वां अर्धशतक लगाया।

रूट का वनडे में यह लगातार चौथा फिफ्टी प्लस स्कोर भी था। उन्होंने नाबाद रहते हुए 76 रन की पारी खेली। लियाम डॉसन और जो रूट, दोनों ने 7वें विकेट के लिए 121 रन की शतकीय साझेदारी की और इंग्लैंड को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। एक समय इंग्लैंड के लिए 200 रन तक पहुंचना मुश्किल लग रहा था।

इंग्लैंड के लिए ODI फिफ्टी लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

  • 38 साल 245 दिन: जियोफ्री बॉयकॉट
  • 36 साल 135 दिन: लियाम डॉसन
  • 35 साल 331 दिन: वायन लार्किन्स
  • 35 साल 39 दिन: माइक ब्रीयर्ली

भारतीय पेसर्स ने किया कमाल

भारतीय तेज गेंदबाजों ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। खासतौर से जसप्रीत बुमराह ने जहां रन देने में कंजूसी की वहीं 1 विकेट भी उनको मिला। बुमराह ने 9 ओवर में सिर्फ 31 रन दिए। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 10 ओवर में 50 रन देकर दो विकेट लिए। गुरनूर बराड़ की बात करें तो उन्होंने भी 9 ओवर में 61 रन देकर 2 विकेट लिए। शिवम दुबे ने भी किफायती गेंदबाजी की और 6 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट लिया।

स्पिनर्स ने एक बार फिर मिडिल ओवर्स में निराश किया। डॉसन और रूट की साझेदारी सुंदर और अक्षर नहीं तोड़ पाए। वाशिंगटन सुंदर ने 4 ओवर में 13 रन दिए एक भी विकेट नहीं मिला। इसके बाद अक्षर पटेल ने दमदार वापसी की और 9.5 ओवर में 62 रन देकर चार विकेट लिए। 46वें ओवर में उन्होंने 15 रन देते हुए इंग्लैंड का स्कोर 250 तक पहुंचा दिया था, हालांकि दो विकेट उन्होंने इस ओवर में झटके थे। इसके बाद 48वें ओवर में भी उन्होंने दो विकेट लिए और अंग्रेजों को समेट दिया।

968 दिन बाद लौटे जसप्रीत बुमराह का कमाल, रविंद्र जडेजा और अजीत अगरकर को छोड़ा पीछे

जसप्रीत बुमराह ने वनडे क्रिकेट में लंबे अंतराल के बाद वापसी की है। उन्होंने आते ही अपनी छाप छोड़ी और इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर को खूब परेशान किया। उन्होंने हैरी ब्रूक का विकेट लेते ही दो बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर