बांग्लादेश और भारत के रिश्ते पिछले कुछ दिनों में चर्चा का विषय रहे। राजनीतिक मुद्दों की लड़ाई खेल के मैदान तक भी खिंचकर आई और मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने, बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप खेलने से मना करने और फिर पाकिस्तान के हस्तक्षेप के बाद कई विवाद हुए। फिलहाल पाकिस्तान अपना मैच भारत से खेला और हारा। उसी बीच बांग्लादेश में चुनाव संपन्न हुए और सरकार भी बदल गई। अब नए खेल मंत्री ने भारत के साथ रिश्ते सुधारने की बात कही है।

अब बांग्लादेश में तारिक रहमान की पार्टी ने सरकार बनाए है। नए खेल मंत्री के रूप में अमीनुल हक को चुना गया है। अमीनुल ने अब भारी विवाद और तनाव के बाद भारत के साथ रिश्ते सुधारने की बात कही है। दरअसल यह विवाद बढ़ा था बांग्लादेश में पिछले कुछ महीनों में हुए हिंदुओं के साथ दुर्व्यवहार के मामले सामने आने के बाद। अब बांग्लादेश की तरफ से ही मामले को सुलझाने की बात कही जा रही है।

द डेली स्टार के मुताबिक अमीनुल हक ने खेल मंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद कहा,”शपथ ग्रहण समारोह के बाद मैंने भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर से मुलाकात की। मैंने टी20 वर्ल्ड कप के मुद्दे पर उनके साथ चर्चा की। वह एकदम दोस्त की तरह पेश आए और हमने भी उनसे दोस्त की तरह बात की। मैंने उनसे कहा कि हम इस मामले को सुलझाते हुए दोस्ताना रिश्ते फिर से बनाना चाहते हैं।”

टी20 वर्ल्ड कप को लेकर क्या बोले अमीनुल हक?

बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर अमीनुल हक ने कहा,”आपको पता है कि कूटनीतिक दबाव के कारण हम वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाए। अगर इन मुद्दों पर पहले चर्चा हो जाती और सुलझाया जाता तो हमारी टीम वर्ल्ड कप में हिस्सा ले पाती।” हक ने साथ ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम पर भी अप्रत्यक्ष तौर पर सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें- PAK vs NAM: कोलंबो में बारिश का साया; अगर रद्द हुआ मैच, तो क्या पाकिस्तान को मिलेगी सुपर 8 में एंट्री
यह भी पढ़ें- अर्शदीप इन, बुमराह को नहीं मिलेगा आराम, कोच ने दिया हिंट; भारत-नीदरलैंड्स मैच की संभावित प्लेइंग 11
यह भी पढ़ें- भारत बनाम नीदरलैंड्स, अहमदाबाद में हो सकती है रनों की बारिश; जानें मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट