India vs Australia 4th Test Day: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच सोमवार 13 मार्च 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ड्रॉ पर छूटा। इससे भारत ने चार मैच की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की। अब यही दो टीमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जून में भिड़ेंगी।
भारतीय टीम ने लगातार चौथी बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2017 में घरेलू श्रृंखला के अलावा 2018-19 और 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराया था। भारत ने इस मैच के खत्म होने से पहले ही लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली थी।
क्राइस्टचर्च में श्रीलंका पर न्यूजीलैंड की दो विकेट की रोमांचक जीत के साथ ही भारत का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल का टिकट पक्का हो गया था। हालांकि, जून की शुरुआत में इंग्लैंड की पिच पर मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, कप्तान पैट कमिंस और नाथन लियोन का ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण भारतीय बल्लेबाजों के लिए काफी परेशानी खड़ी कर सकता है।

अहमदाबाद टेस्ट मैच के आखिरी दिन भी पिच से गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिली। पहली पारी में 91 रन से पिछड़ने वाली ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 78.1 ओवर में दो विकेट पर 175 रन बनाए। दोनों कप्तान जब मैच समाप्त करने पर सहमत हुए तब मार्नस लाबुशेन 63 और स्टीव स्मिथ 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे।
भारत ने सीरीज के शुरुआती दोनों मैच अपने नाम किए थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर टेस्ट जीतकर वापसी की थी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए। इसके जबाव में भारतीय टीम ने पहली पारी में शुभमन गिल और विराट कोहली की शतकीय पारी के दम पर 571 रन का स्कोर खड़ा किया और 91 रन की लीड ली।
Border-Gavaskar Trophy, 2023Narendra Modi Stadium, Ahmedabad 31 March 2023
India 571 (178.5)
Australia 480(167.2)& 175/2(78.1)
Match Ended ( Day 5 – 4th Test ) India drew with Australia
India vs Australia 4th Test Day 5 Score: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच सोमवार 13 मार्च 2023 को अहमदाबाद में ड्रॉ पर छूटा।
भारतीय टीम ने अहमदाबाद टेस्ट मैच में बेहतरीन खेल दिखाया और ये मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मैच के ड्रॉ होते ही रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने इस टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज कर ली।
70 ओवर का खेल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 169 रन है। मार्नस लाबुशेन के 189 गेंद में 59 और स्टीव स्मिथ के 34 गेंद में 8 रन हैं। दोनों के बीच 65 गेंद में 16 रन की साझेदारी हुई है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 78 रन की लीड बना ली है।
चायकाल के बाद का खेल जारी है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 65 ओवर में 2 विकेट पर 162 रन है। स्टीव स्मिथ के 4 और मार्नस लाबुशेन के 56 रन हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 71 रन की लीड बना ली है। हालांकि, अब यह टेस्ट मैच ड्रॉ की ओर बढ़ चुका है।
अहमदाबाद टेस्ट मैच के आखिरी दिन 2 सेशन का खेल पूरा हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 64 ओवर में 2 विकेट पर 158 रन है। मार्नस लाबुशेन 174 गेंद में 56 रन बनाकर नाबाद हैं। स्टीव स्मिथ ने 13 गेंदें खेलीं, लेकिन अब तक खाता नहीं खोल पाए हैं। ऑस्ट्रेलिया की लीड बढ़कर 67 रन की हो गई है। अब यह टेस्ट मैच ड्रॉ की ओर बढ़ चुका है।
अक्षर पटेल ने भारत को आखिरकार दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 60वें ओवर की पहली गेंद पर ट्रैविस हेड को बोल्ड कर दिया। हेड 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 163 गेंद में 90 रन बनाकर आउट हुए। हेड का विकेट झटककर अक्षर पटेल ने भी टेस्ट क्रिकेट में अपने विकेटों का अर्धशतक पूरा किया। हेड की जगह स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी के लिए आए हैं। अक्षर पटेल ने 2205 गेंदों में अपने 50 टेस्ट विकेट पूरे किए।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 57 ओवर में एक विकेट पर 142 रन है। ट्रैविस हेड के 160 गेंद में 87 रन हैं। मार्नस लाबुशेन के 148 गेंद में 45 रन हैं। दोनों के बीच 279 गेंद में 130 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया की लीड अब बढ़कर 53 रन की हो चुकी है।
51 ओवर का खेल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 123 रन है। ट्रैविस हेड के 136 गेंद में 76 रन हैं। मार्नस लाबुशेन ने अब तक 136 गेंद में 37 रन बनाए हैं। दोनों के बीच 243 गेंद में 109 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम अब भारत के खिलाफ 32 रन की लीड ले चुकी है।
ट्रैविस हेड अर्धशतक बनाने के बाद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। ट्रैविस हेड और मार्नस लाबुशेन के बीच 100 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है, जबकि भारतीय गेंदबाज अब भी विकेट की तलाश में हैं। ट्रैविस हेड के 130 गेंद में 75 और लाबुशेन के 122 गेंद में 37 रन हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 48 ओवर में 1 विकेट पर 120 रन है।
लंच के बाद 6 ओवर का खेल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने 42 ओवर में एक विकेट पर 88 रन बना लिए हैं। ट्रैविस हेड ने अक्षर के ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। ट्रैविस हेड ने अब तक 112 गेंद में 53 रन बनाए हैं। मार्नस लाबुशेन ने 105 गेंद में 29 रन बनाए हैं। दोनों के बीच 188 गेंद में 74 रन की साझेदारी हो चुकी है।
पांचवेंं दिन लंच तक खेल पूरा हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने 36 ओवर में एक विकेट पर 73 रन बनाए हैं। ट्रैविस हेड के 96 गेंद में 45 रन हैं। मार्नस लाबुशेन के 85 गेंद में 22 रन हैं। दोनों के बीच 152 गेंद में 59 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया अब भारत से 18 रन पीछे है। उधर, क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 30 गेंद में 36 रन बनाने हैं। 5 विकेट उसके हाथ में हैं। इस मैच के ड्रॉ या न्यूजीलैंड के जीतने से भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगा।
ट्रैविस हेड और मार्नस लाबुशेन दूसरे विकेट के लिए 50 रन से ज्यादा रन की साझेदारी कर चुके हैं। 33 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 68/1 है। ट्रैविस हेड के 85 गेंद में 41 रन हैं। मार्नस लाबुशेन के 78 गेंद में रन हैं। ऑस्ट्रेलिया अब भारत से सिर्फ 23 रन पीछे है।
उधर, न्यूजीलैंड से भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर है। न्यूजीलैंड ने दो मैच की सीरीज के पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 57 ओवर में 3 विकेट पर 192 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 93 रन की जरूरत है, जबकि 13 ओवर का खेल होना बाकी है। न्यूजीलैंड यदि पहला टेस्ट मैच ड्रॉ भी करा लेता है तब भी भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगी।
ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती 21 ओवर में 30 रन बनाए थे। इसके बाद अगले 5 ओवर में 20 रन ठोक दिए। 26 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 50 रन था। 27 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 51/1 है। ट्रैविस हेड के 76 गेंद में 30 और मार्नस लाबुशेन के 51 गेंद में 15 रन हैं। दोनों के बीच 98 गेंद में 37 रन की साझेदारी हो चुकी है।
पांचवें दिन एक घंटे का खेल हो चुका है। 21 ओवर का खेल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 33/1 है। ट्रेविस हेड के 58 गेंद में 18 रन हैं। मार्नस लाबुशेन के 33 गेंद में 9 रन हैं। दोनों के बीच 62 गेंद में 19 रन की साझेदारी हुई है। ऑस्ट्रेलिया अभी भारत से 58 रन पीछे है।
15 ओवर का खेल हो गया है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 20/1 है। इस समय क्रीज पर ट्रैविस हेड और मार्नस लाबुशेन हैं। हेड के 11 और लाबुशेन के 3 रन हैं। दोनों के बीच 26 गेंद में अभी 6 रन की साझेदारी हुई है। ऑस्ट्रेलिया अभी 71 रन पीछे है। भारत को यदि यह मैच जीतना है तो उसे जल्द से जल्द विकेट चटकाने होंगे।
अश्विन ने 11वें ओवर की चौथी गेंद पर मैथ्यू कुहनेमैन को एलबीडब्ल्यू किया। मैथ्यू कुहनेमैन 35 गेंद में 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मैथ्यू कुहनेमैन की जगह मार्नस लाबुशेन बल्लेबाजी के लिए आए हैं। इस ओवर से ऑस्ट्रेलिया के खाते में कोई रन नहीं आया। 11 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर का स्कोर 14/1 है।
दूसरा ओवर मोहम्मद शमी लेकर आए। शमी की दूसरी गेंद पर ट्रैविस हेड ने चौका लगाया। आठ ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 12/0 है। ट्रैविस हेड के 27 गेंद में 8 रन हैं। कुहनेमैन के 21 गेंद में 4 रन हैं।
पांचवें दिन का खेल शुरू हो चुका है। भारत के लिए पहला ओवर रविचंद्रन अश्विन लेकर आए। ट्रैविस हेड ने उनकी तीसरी गेंद पर एक रन लेकर दिन का खाता खोला। चौथी गेंद पर मैथ्यू कुहनेमैन ने चौका जड़कर अपना खाता खोला। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना। आखिरी गेंद पर भी कोई रन नहीं बना। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 ओवर में 8/0 है।
तीन साल से भी अधिक समय बाद टेस्ट शतक जड़ने वाले विराट कोहली ने 364 गेंद में 15 चौकों से 186 रन की पारी खेली जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर है। विराट कोहली ने अक्षर पटेल (79) के साथ छठे विकेट के लिए 162, श्रीकर भरत (44) के साथ पांचवें विकेट के लिए 84 और रविंद्र जडेजा (28) के साथ चौथे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी भी की। ऑस्ट्रेलिया की ओर से टॉड मर्फी ने 113 जबकि नाथन लियोन ने 151 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए। भारत की शुरुआती सभी छह विकेटों की साझेदारी 50 रन से अधिक की रही।