scorecardresearch

IND vs AUS 4th Test: शुभमन गिल के शतक के बाद विराट कोहली का अर्धशतक; भारत का स्कोर 289/3

India vs Australia 4th Test Day 3: टीम इंडिया की ओर से अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में शुभमन गिल ने 128 रन बनाए। रोहित शर्मा 35 रन और चेतेश्वर पुजारा 42 रन बनाकर आउट हुए।

India vs Australia 4th Test Day 3 | Ind vs Aus | IND vs AUS 4th Test
अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में शुभमन गिल और विराट कोहली। (फोटो – बीसीसीआई)

India vs Australia 4th Test Day 3: शुभमन गिल के शतक और विराट कोहली के अर्धशतक से बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में दिख रही है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट पर 289 रन बना लिए। ऑस्ट्रेलिया अभी 191 रन से आगे है। विराट कोहली 59 रन बनाकर डटे हुए हैं। रविंद्र जडेजा 16 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। शुभमन गिल शतक जड़कर आउट हुए। उन्होंने 128 रन बनाए। रोहित शर्मा 35 रन और चेतेश्वर पुजारा 42 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे दिन पहली पारी में 480 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से उस्मान ख्वाजा ने 180 जबकि कैमरन ग्रीन ने 114 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने छह जबकि मोहम्मद शमी ने दो विकेट चटकाए।

Border-Gavaskar Trophy, 2023Narendra Modi Stadium, Ahmedabad   02 April 2023

India 571 (178.5)

vs

Australia   480(167.2)& 175/2(78.1)

Match Ended ( Day 5 – 4th Test ) India drew with Australia

Live Updates

India vs Australia 4th Test Day 3 Score: रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए।

17:04 (IST) 11 Mar 2023
IND vs AUS Live: टीम इंडिया ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट पर 289 रन बनाए

अहमदाबाद टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में है। टीम इंडिया ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट पर 289 रन बना लिए। ऑस्ट्रेलिया अभी 191 रन से आगे है। विराट कोहली 59 रन बनाकर खेल रहे हैं। रविंद्र जडेजा 16 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

16:56 (IST) 11 Mar 2023
IND vs AUS Live: टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 283 रन बनाए

टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 283 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया 197 रन से आगे है। विराट कोहली 56 और रविंद्र जडेजा 13 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 39 रन की साझेदारी हुई।

16:36 (IST) 11 Mar 2023
IND vs AUS Live: विराट कोहली ने 107 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया

विराट कोहली ने 107 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट पर 268 रन है। ऑस्ट्रेलिया 212 रन से आगे। विराट कोहली 50 और रविंद्र जडेजा 5 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 23 रन की साझेदारी हुई।

16:25 (IST) 11 Mar 2023
IND vs AUS Live: टीम इंडिया ने 90 ओवर में 3 विकेट पर 262 रन बनाए

टीम इंडिया ने 90 ओवर में 3 विकेट पर 262 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया 218 रन से आगे। रविंद्र जडेजा 4 और विराट कोहली 45 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 17 रन की साझेदारी हुई।

15:54 (IST) 11 Mar 2023
IND vs AUS Live: विराट कोहली और रवींद्र जडेजा क्रीज पर

टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 250 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास 230 रन की बढ़त है। विराट कोहली 35 और रवींद्र जडेजा 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं। नाथन लियोन और टॉड मर्फी गेंदबाजी कर रहे हैं।

15:38 (IST) 11 Mar 2023
IND vs AUS Live: शुभमन गिल 128 रन बनाकर आउट

टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। शुभमन गिल 128 रन बनाकर आउट। नाथन लियोन को विकेट मिला। इसके साथ ही 58 रन की साझेदारी भी टूटी। टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट पर 245 रन। ऑस्ट्रेलिया 235 रन से आगे है।

15:26 (IST) 11 Mar 2023
IND vs AUS Live: टीम इंडिया की अच्छी बल्लेबाजी

टीम इंडिया अच्छी बल्लेबाजी कर रही है। शुभमन गिल और विराट कोहली के बीच 48 रन साझेदारी हो रही है। टीम ने 2 विकेट पर 235 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया 245 रन से आगे है। शुभमन गिल 126 और विराट कोहली 24 रन बनाकर क्रीज पर।

15:13 (IST) 11 Mar 2023
IND vs AUS Live: शुभमन गिल और विराट कोहली के बीच 38 रन की साझेदारी

टीम इंडिया अच्छी बल्लेबाजी कर रही है। शुभमन गिल और विराट कोहली के बीच 38 रन की साझेदारी हो रही है। टीम ने 2 विकेट पर 225 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया 255 रन से आगे है। शुभमन गिल 122 और विराट कोहली 18 रन बनाकर क्रीज पर।

14:57 (IST) 11 Mar 2023
IND vs AUS Live: शुभमन गिल और विराट कोहली क्रीज पर

टीम इंडिया अच्छी बल्लेबाजी कर रही है। शुभमन गिल और विराट कोहली के बीच साझेदारी पनप रही है। टीम ने 2 विकेट पर 205 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया 275 रन से आगे है। शुभमन गिल 112 और विराट कोहली 8 रन बनाकर क्रीज पर।

14:40 (IST) 11 Mar 2023
IND vs AUS Live: टीम इंडिया ने 2 विकेट पर 191 रन बनाए

टीम इंडिया ने 2 विकेट पर 191 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया 289 रन से आगे है। विराट कोहली 1 और शुभमन गिल 105 रन बनाकर क्रीज पर हैं। नाथन लियोन और टॉड मर्फी गेंदबाजी कर रहे हैं।

14:14 (IST) 11 Mar 2023
IND vs AUS Live: टीम इंडिया ने तीसरे दिन चाय तक 2 विकेट पर 188 रन बनाए

टीम इंडिया ने तीसरे दिन चाय तक 2 विकेट पर 188 रन बना लिए। ऑस्ट्रेलिया अभी 292 रन से आगे है। शुभमन गिल शतक जड़ चुके हैं। वह 103 रन बनाकर खेल रहे हैं। विराट कोहली का खाता खोलना बाकी है। रोहित शर्मा 35 रन और चेतेश्वर पुजारा 42 रन बनाकर आउट हुए।

14:08 (IST) 11 Mar 2023
IND vs AUS Live: चेतेश्वर पुजारा 42 रन बनाकर टॉड मर्फी की गेंद पर आउट

चेतेश्वर पुजारा 42 रन बनाकर टॉड मर्फी की गेंद पर आउट हुए। शुभमन गिल 102 रन बनाकर क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट पर 187 रन। शुभमन गिल 102 रन बनाकर क्रीज पर। विराट कोहली नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

14:06 (IST) 11 Mar 2023
IND vs AUS Live: शुभमन गिल ने दूसरा टेस्ट शतक जड़ा

शुभमन गिल ने दूसरा टेस्ट शतक जड़ दिया है। वह 195 गेंद पर 102 रन बनाकर क्रीज पर हैं। चेतेश्वर पुजारा 42 रन बनाक खेल रहे है। टीम इंडिया का स्कोर 1 विकेट पर 187 रन है। ऑस्ट्रेलिया 293 रन से आगे है।

13:46 (IST) 11 Mar 2023
IND vs AUS Live: शुभमन गिल शतक के करीब

टीम इंडिया ने 1 विकेट पर 171 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया 309 रन से आगे शुभमन गिल 89 और चेतेश्वर पुजारा 37 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 97 रन की साझेदारी हो गई है। टोड मर्फी और कैमरन ग्रीन गेंदबाजी कर रहे हैं।

13:26 (IST) 11 Mar 2023
IND vs AUS Live: शुभमन गिल 77 और चेतेश्वर पुजारा 35 रन बनाकर क्रीज पर

टीम इंडिया ने 1 विकेट पर 154 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया 326 रन से आगे शुभमन गिल 77 और चेतेश्वर पुजारा 35 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 80 रन की साझेदारी हो गई है। टोड मर्फी और कैमरन ग्रीन गेंदबाजी कर रहे हैं।

13:00 (IST) 11 Mar 2023
IND vs AUS Live: शुभमन गिल 73 और चेतेश्वर पुजारा 32 रन बनाकर क्रीज पर

टीम इंडिया ने 1 विकेट पर 147 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया 333 रन से आगे। शुभमन गिल 73 और चेतेश्वर पुजारा 32 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 73 रन की साझेदारी हो गई है। नाथन लियोन और मिचेल स्टार्क गेंदबाजी कर रहे हैं।

12:30 (IST) 11 Mar 2023
IND vs AUS Live: शुभमन गिल 71 और चेतेश्वर पुजारा 28 रन बनाकर क्रीज पर

टीम इंडिया ने 1 विकेट पर 141 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया 339 रन से आगे शुभमन गिल 71 और चेतेश्वर पुजारा 28 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 67 रन की साझेदारी हो गई है। नाथन लियोन और कैमरन ग्रीन गेंदबाजी कर रहे हैं।

12:17 (IST) 11 Mar 2023
IND vs AUS Live: शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट के तीसरे दिन लंच के बाद खेल शुरू हो गया है। टीम इंडिया ने 38 ओवर में 1 विकेट पर 130 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया 350 रन से आगे। शुभमन गिल 66 और चेतेश्वर पुजारा 22 रन बनाकर क्रीज पर।

11:37 (IST) 11 Mar 2023
IND vs AUS Live: अहमदाबाद टेस्ट में तीसरे दिन का लंच ब्रेक

टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 10 ओवर में बगैर विकेट के 36 रन बनाए थे। टीम का स्कोर तीसरे दिन पहले सेशन के बाद 1 विकेट पर 129 रन है। ऑस्ट्रेलिया अभी 351 रन से आगे है। रोहित शर्मा 35 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल 65 और चेतेश्वर पुजारा 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

11:26 (IST) 11 Mar 2023
IND vs AUS Live: टीम इंडिया ने 35 ओवर में 1 विकेट पर 120 रन बनाए

टीम इंडिया ने 35 ओवर में 1 विकेट पर 120 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया 360 रन से आगे है। चेतेश्वर पुजारा 20 और शुभमन गिल 62 रन बनाकर क्रीज पर। टॉड मर्फी और कैमरन ग्रीन गेंदबाजी कर रहे हैं।

10:57 (IST) 11 Mar 2023
IND vs AUS Live: शुभमन गिल का अर्धशतक

शुभमन गिल ने नाथन लियोन की गेंद पर चौका जड़कर अर्धशतक पूरा किया। टीम इंडिया ने 28.4 ओवर में 1 विकेट पर 98 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया 382 रन से आगे है। चेतेश्वर पुजापा 11 और शुभमन गिल 50 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

10:49 (IST) 11 Mar 2023
IND vs AUS Live: टीम इंडिया ने 27 ओवर के बाद 1 विकेट पर 93 रन बनाए

टीम इंडिया ने 27 ओवर के बाद 1 विकेट पर 93 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया 387 रन से आगे। शुभमन गिल 44 और चेतेश्वर पुजारा 11 रन बनाकर क्रीज पर। नाथन लियोन के ओवर में 6 रन बने।

10:20 (IST) 11 Mar 2023
IND vs AUS Live: मैथ्यू कुहमैन ने रोहित शर्मा को पवेलियन भेजा

ऑस्ट्रेलिया को मैथ्यू कुहनमैन ने बड़ी सफलता दिलाई है। रोहित शर्मा कवर में खड़े मार्नस लाबुशेन के हाथों में कैच थमा बैठे। रोहित शर्मा 35 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल 38 रन बनाकर क्रीज पर हैं। चेतेश्वर पुजारा नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 1 विकेट पर 74 रन। ऑस्ट्रेलिया 406 रन से आगे है।

10:07 (IST) 11 Mar 2023
IND vs Aus: टीम इंडिया ने 18 ओवर में बगैर विकेट के 70 रन बना लिए हैं

टीम इंडिया ने 18 ओवर में बगैर विकेट के 70 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया 410 रन से आगे है। रोहित शर्मा 32 और शुभमन गिल 37 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। मैथ्यू कुहनमैन और नाथन लियोन ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी कर रहे हैं।

09:49 (IST) 11 Mar 2023
IND vs AUS Live: टीम इंडिया ने 14 ओवर में बगैर विकेट के 54 रन बनाए

टीम इंडिया ने 14 ओवर में बगैर विकेट के 54 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया 426 रन से आगे है। रोहित शर्मा 20 और शुभमन गिल 33 रन बनाकर क्रीज पर हैं। नाथन लियोन के ओवर में 2 रन बने।

09:36 (IST) 11 Mar 2023
IND vs AUS Live: भारत – ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू

भारत – ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क ने गेंदबाजी की शुरुआत की। शुभमन गिल 19 और रोहित शर्मा 18 रन बनाकर क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 11 ओवर में बगैर विकेट के 38 रन। ऑस्ट्रेलिया 442 रन से आगे।

09:12 (IST) 11 Mar 2023
IND vs AUS Live: शतक पर क्या बोले कैमरन गील

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन आखिर में सातवीं बार अर्धशतक को शतक में तब्दील करने में सफल रहे और यह बोझ उतरने के बाद उन्हें अब टेस्ट क्रिकेटर की तरह अहसास हो रहा है। अपना 20वां टेस्ट मैच खेल रहे ग्रीन ने भारत के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट मैच की पहली पारी में 114 रन बनाए। यह उनका टेस्ट क्रिकेट में पहला शतक है।

08:56 (IST) 11 Mar 2023
IND vs AUS Live: भारत अभी ऑस्ट्रेलिया से 444 रन से पीछे

भारत अभी ऑस्ट्रेलिया से 444 रन से पीछे है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम को अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी और कम से कम 150 रन की बढ़त हासिल करनी होगी। फिर ऑस्ट्रेलिया को जल्द से जल्द आउट करना होगा।

08:39 (IST) 11 Mar 2023
IND vs AUS Live: रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 480 रन के जवाब में टीम इंडिया ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 10 ओवर में बगैर विकेट के 36 रन बना लिए। रोहित शर्मा 17 और शुभमन गिल 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों पर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने का दारोमदार होगा।

India vs Australia 4th Test Day 3: उस्मान ख्वाजा दोहरे शतक से चूक गए लेकिन पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने वाले कैमरन ग्रीन के साथ उनकी 208 रन की साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में 480 रन बनाए। भारत ने इसके बाद सतर्क शुरुआत करते हुए 10 ओवर में बिना विकेट खोए 36 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने पर शुभमन गिल 18 रन जबकि कप्तान रोहित शर्मा 17 रन बनाकर खेल रहे थे। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के 480 रन से 444 रन पीछे है जबकि उसके सभी 10 विकेट शेष हैं। मैच में भारत की संभावनाओं के लिहाज से कल तीसरा दिन काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इससे पहले ख्वाजा ने 422 गेंद में 21 चौकों की मदद से 180 रन की पारी खेली। उन्होंने अंगुली की सर्जरी के कारण पहले दो टेस्ट में नहीं खेलने वाले ग्रीन के साथ पांचवें विकेट के लिए 208 रन जोड़े जिन्होंने 170 गेंद में 18 चौकों से 114 रन बनाए। टॉड मर्फी (41) और नाथन लियोन (34) ने नौवें विकेट के लिए 70 रन जोड़कर भारत की मुसीबत बढ़ाई। मर्फी का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में यह शीर्ष स्कोर है। भारत की ओर से ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (91 रन पर छह विकेट) ने करियर में 32वीं बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटकाए। मोहम्मद शमी ने 134 रन देकर दो विकेट हासिल किए। उमेश यादव ने निराश किया। उन्होंने 25 ओवर में 105 रन खर्च किए लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। रविंद्र जडेजा (89 रन पर एक विकेट) और अक्षर पटेल (47 रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट चटकाया। भारतीय गेंदबाजों के दिन के पहले सत्र में विकेट चटकाने में नाकाम रहने के बाद अश्विन ने दूसरे सत्र में तीन और तीसरे सत्र में दो विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलिया की पारी को समेटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया की टीम 62 रन ही बना सकी और उसने इस बीच तीन विकेट गंवाए। ग्रीन ने जडेजा की गेंद को कवर प्वाइंट से चार रन के लिए भेजकर 143 गेंद में करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया। ग्रीन हालांकि शतक पूरा करने के बाद अश्विन की लेग साइड से बाहर जाती गेंद को खेलने की कोशिश में विकेटकीपर श्रीकर भरत को कैच दे बैठे। लगभग 60 ओवर तक पैड बांधकर अपनी पारी का इंतजार कर रहे एलेक्स कैरी (00) अश्विन के इसी ओवर में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में शॉर्ट थर्ड मैन पर अक्षर पटेल के हाथों लपके गए। मिशेल स्टार्क भी छह रन बनाने के बाद अश्विन की गेंद पर श्रेयस अय्यर को कैच देकर पवेलियन लौटे। ख्वाजा और लियोन ने हालांकि चाय तक टीम को और झटके नहीं लगने दिए। चाय के बाद पहली ही गेंद पर अक्षर ने ख्वाजा को पगबाधा करके उनका पहला दोहरा शतक जड़ने का सपना तोड़ दिया। मैदानी अंपायर ने ख्वाजा को नॉटआउट करार दिया था लेकिन डीआरएस का सहारा लेने पर दिखा कि गेंद विकेटों से टकरा रही थी और अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। ख्वाजा की यह पारी ऑस्ट्रेलिया के किसी बल्लेबाजी की भारत में तीसरी सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत पारी है। भारतीय गेंदबाजों को अंतिम दो विकेट जल्दी चटकाने की उम्मीद थी लेकिन लियोन और मर्फी ने उन्हें हताश किया। दोनों 19 ओवर से अधिक समय तक क्रीज पर डटे रहे। भारत ने तीसरी नई गेंद ली तो लियोन ने शमी के ओवर में तीन चौके मारे। अश्विन ने अंतत: मर्फी को पगबाधा करके इस साझेदारी को तोड़ा और पारी का अपना पांचवां विकेट हासिल किया। उन्होंने अपने अगले ओवर में लियोन को स्लिप में विराट कोहली के हाथों कैच कराके ऑस्ट्रेलिया की पारी का अंत किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 255 रन से की। टीम ने सुबह के सत्र में 92 रन जोड़े। अब तक बल्लेबाजी के लिए अनुकूल रही पिच पर भारतीय गेंदबाजों को सुबह के सत्र में विकेट हासिल करने के लिए जूझना पड़ा। ख्वाजा और ग्रीन भारतीय गेंदबाजों पर दबदबा बनाने में सफल रहे। पहले दिन के खेल के अंतिम लम्हों में दूसरी नई गेंद से काफी रन लुटाने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सुबह के सत्र में रन रोकने को तरजीह दी। बाउंड्री रोकने के लिए उन्होंने डीप प्वाइंट, डीप स्क्वायर लेग और डीप फाइन लेग लगाया। ख्वाजा और ग्रीन को हालांकि रन बनाने में अधिक परेशानी नहीं हुई। उमेश के खिलाफ बल्लेबाजों ने लगातार दूसरे दिन आसानी से रन बटोरे। ग्रीन ने उनके एक ओवर में तीन चौके मारे जबकि शमी के लंच से पहले के आखिरी ओवर में भी दो चौके जड़े। ख्वाजा ने इस बीच शमी पर चौके के साथ 346 गेंद में 150 रन पूरे किए।

जरूर पढ़ें: सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबरें ×