scorecardresearch

IND vs AUS 1st Test: टीम इंडिया ने पहले दिन ऑस्ट्रेलिया पर कसा शिकंजा, रविंद्र जडेजा के बाद रोहित शर्मा चमके

India vs Australia, 1st Test: नागपुर टेस्ट के पहले दिन रविंद्र जडेजा ने 5 और रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 177 रन पर समेट दिया। इसके बाद रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़कर दिन का खेल खत्म किया।

IND vs AUS Live | India vs Australia Test Match Score | ind vs aus 2023
IND vs AUS Live: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का स्कोर।

India vs Australia 1st Test Day 1: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट का पहला दिन मेजबान टीम के नाम रहा। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, उसका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 63.5 ओवर में 177 रन पर ऑलआउट हुई। भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने 47 रन देकर 5 और रविचंद्रन अश्विन 42 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के अर्धशतक की मदद की से पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 1 विकेट खोकर 77 बना लिए। केएल राहुल 20 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा 56 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं नाइटवॉचमैन के तौर पर आए रविचंद्रन अश्विन का अभी खाता खुलना बाकी है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहला टेस्ट खेल रहे टोड मर्फी को विकेट मिला।

Border-Gavaskar Trophy, 2023Vidarbha Cricket Association Ground, Nagpur   27 March 2023

India 400 (139.3)

vs

Australia   177(63.5)& 91(32.3)

Match Ended ( Day 3 – 1st Test ) India beat Australia by an innings and 132 runs

Live Updates

India vs Australia: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर भारत का कब्जा है। पिछले 2 सीरीज में उसने ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराया है।

16:36 (IST) 9 Feb 2023
IND vs AUS: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया पर कसा शिंकजा

नागपुर टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 63.5 ओवर में 177 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने 47 रन देकर 5 और रविचंद्रन अश्विन 42 रन देकर 3 विकेट चटकाए। टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के अर्धशतक की मदद की से पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 1 विकेट खोकर 77 बना लिए। केएल राहुल 20 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा 56 और रविचंद्रन अश्विन 0 क्रीज पर हैं।

16:30 (IST) 9 Feb 2023
IND vs AUS Live: केएल राहुल 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे

टोड मर्फी ने ऑस्टेलिया के पहली सफलता दिलाई। केएल राहुल 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज के तौर रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर। रोहित शर्मा 55 रन बनाकर क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 1 विकेट पर 76 रन।

16:25 (IST) 9 Feb 2023
IND vs AUS Live: रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ा

रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ दिया है। वह 67 गेंद पर 55 रन बनाकर खेल रहे है। टीम इंडिया ने 22 ओवर में बदैर विकेट के 74 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 18 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया 103 रन से आगे है।

16:06 (IST) 9 Feb 2023
IND vs AUS Live: भारत 50 के पार

17 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 55 रन है। रोहित शर्मा के 51 गेंद में 42 रन हैं। केएल राहुल 53 गेंद में 12 रन हैं। रोहित शर्मा अब तक 7 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं।

15:44 (IST) 9 Feb 2023
IND vs AUS Live: भारत ने 11 ओवर में बनाए 38 रन, रोहित के 32 रन

11 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 38 रन है। रोहित शर्मा के 36 गेंद में 32 रन हैं। केएल राहुल के 31 गेंद में 5 रन हैं। भारत अभी पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया से 139 रन पीछे है और उसके सभी विकेट गिरना शेष हैं।

15:25 (IST) 9 Feb 2023
IND vs AUS Live: भारत ने 6 ओवर में बनाए 27 रन

6 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 27 रन है। रोहित शर्मा के 23 गेंद में 26 रन हैं। केएल राहुल के 13 गेंद में एक रन हैं। केएल राहुल ने छठे ओवर की पांचवीं गेंद (नाथन लियोन की) पर एक रन लेकर अपना खाता खोला।

15:04 (IST) 9 Feb 2023
IND vs AUS Live: नागपुर टेस्ट में 3 स्पिनर और 2 तेज गेंदबाजों के साथ उतरी टीम इंडिया

जिन लोगों को पता नहीं उनके लिए बता दें कि इस मैच में टीम इंडिया ने 3 स्पिनर और 2 तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर उतरने का फैसला किया। विकेटकीपर श्रीकर भरत और सूर्यकुमार यादव ने भारत की ओर से डेब्यू किया। इस कारण शुभमन गिल प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए। कुलदीप यादव की जगह अक्षर पटेल को आखिरी एकादश में चुना गया।

15:01 (IST) 9 Feb 2023
IND vs AUS Live: पहले ओवर में रोहित शर्मा ने 4 गेंद में जड़े 3 चौके

भारत की ओर से रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस पहला ओवर लेकर आए। रोहित शर्मा ने कमिंस की पहली गेंद पर चौका जड़कर अपना और टीम का खाता खोला। रोहित ने दूसरी गेंद को भी सीमा रेखा के पार भेज दिया। रोहित ने चौथी गेंद पर ही चौका जड़ा। पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 13 रन है। रोहित के 5 गेंद में 13 रन हैं।

14:57 (IST) 9 Feb 2023
IND vs AUS Live: दूसरा सत्र जडेजा और अश्विन के नाम रहा था

इससे पहले नागपुर में टेस्ट मैच के पहले दिन चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया ने 60 ओवर में 8 विकेट पर 174 रन बनाए थे। यह सत्र भारतीय स्पिनर्स के नाम रहा। रविंद्र जडेजा ने 4 और रविचंद्रन अश्विन ने 2 विकेट लिए थे।

14:56 (IST) 9 Feb 2023
IND vs AUS Live: अश्विन ने भारत को दिलाई 10वीं सफलता

रविचंद्रन अश्विन ने 64वें ओवर की पांचवीं गेंद पर भारत को 10वीं सफलता दिलाई। अश्विन ने स्कॉट बोलैंड को बोल्ड किया। बोलैंड एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस तरह ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 63.5 ओवर में 177 रन ही बना पाई। भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने 5 और रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट चटकाए। अश्विन की यह गेंद टप्पा खाकर बाहर निकली और ऑफ स्टम्प ले उड़ी।

14:44 (IST) 9 Feb 2023
IND vs AUS Live: रविंद्र जडेजा ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को LBW किया

रविंद्र जडेजा ने 63वें ओवर की तीसरी गेंद पर पीटर हैंड्सकॉम्ब को पवेलियन की राह दिखाई। जडेजा की यह गेंद फुल लेंथ थी। हैंड्सकॉम्ब ने स्वीप करने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग मिस कर गए और गेंद लेग स्टंप पर टप्पा खाकर सीधा उनके पैड से टकरा गई। अंपायर ने भारतीय टीम की अपील पर हैंड्सकॉम्ब को आउट दिया, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने रिव्यू लिया। हालांकि, थर्ड अंपायर का फैसला भी हैंड्सकॉम्ब के खिलाफ ही गया। हैंड्सकॉम्ब 84 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 4 चौके लगाए।

14:35 (IST) 9 Feb 2023
IND vs AUS Live: चायकाल के बाद का खेल शुरू

चायकाल के बाद का खेल शुरू हो चुका है। चायकाल के बाद पहला ओवर रविंद्र जडेजा लेकर आए। जडेजा के इस ओवर में ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ एक रन ही बना पाई। 61 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8 विकेट पर 175 रन है। पीटर हैंड्सकॉम्ब के 75 गेंद में 30 रन हैं।

14:14 (IST) 9 Feb 2023
IND vs AUS Live: नागपुर टेस्ट के पहले दिन टी ब्रेक

नागपुर टेस्ट के पहले दिन टी ब्रेक हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने 60 ओवर में 8 विकेट पर 174 रन बना लिए हैं। यह सत्र भारतीय स्पिनर्स के नाम रहा। रविंद्र जडेजा ने 4 और रविचंद्रन अश्विन ने 2 विकेट लिए। पीटर हैंड्सकॉम्ब 29 और नाथन लियोन बगैर खाता खोले क्रीज पर हैं।

14:09 (IST) 9 Feb 2023
IND vs AUS Live: रविंद्र जडेजा ने टॉड मर्फी को डक पर पवेलियन भेजा

रविंद्र जडेजा ने टॉड मर्फी को डक पर पवेलियन भेजा। यह उनका चौथा विकेट था। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 59 ओवर में 8 विकेट पर 173 रन। पीटर हैंड्सकॉम्ब 28 और नाथन लियोन क्रीज पर।

14:00 (IST) 9 Feb 2023
IND vs AUS Live: रविचंद्रन अश्विन ने पैट कमिंस को विराट कोहली के हाथों कैच कराया

रविचंद्रन अश्विन ने पैट कमिंस को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। उन्होंने 6 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 57.3 ओवर में 7 विकेट पर 172 रन। पीटर हैंड्सकॉम्ब 27 रन बनाकर क्रीज पर।

13:48 (IST) 9 Feb 2023
IND vs AUS Live: रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचा

एलेक्स कैरी को 36 रन पर पवेलियन भेजकर रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचा। वह 450 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 54 ओवर के बाद 6 विकेट पर 168 रन है। पैट कमिंस 6 और पीटर हैंड्सकॉम्ब 23 रन बनाकर क्रीज पर।

13:29 (IST) 9 Feb 2023
IND vs AUS Live: पीटर हैंड्सकॉम्ब और एलेक्स कैरी ने ऑस्ट्रेलिया को संभाला

ऑस्ट्रेलिया को पीटर हैंड्सकॉम्ब और एलेक्स कैरी की जोड़ी ने 35 रन की साझेदारी करके संभाला है। 50 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट पर 144 रन। रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे हैं।

12:55 (IST) 9 Feb 2023
IND vs AUS Live: रविंद्र जडेजा ने झटका तीसरा विकेट

चोट से उबरकर रविंद्र जडेजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बेहतरीन वापसी की है। उन्होंने स्टीव स्मिथ को 37 रन पर पवेलियन भेजा। यह उनका 3 विकेट था। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 42 ओवर में 5 विकेट पर 109 रन। पीटर्स हैंड्सकॉम्ब 11 और एलेक्स कैरी नए बल्लेबाजी के तौर पर क्रीज पर।

12:30 (IST) 9 Feb 2023
IND vs AUS Live: रविंद्र जडेजा ने 2 गेंद पर 2 विकेट झटके

रविंद्र जडेजा की अगली ही गेंद पर मैट रेनशॉ के खिलाफ एलबीडब्ल्यू अपील हुई। नितिन मेनन ने आउट दिया। रिव्यू लिया गया, लेकिन वह आउट दिए गए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 36 ओवर में 4 विकेट पर 84 रन।

12:28 (IST) 9 Feb 2023
IND vs AUS Live: रविंद्र जडेजा ने टीम इंडिया को तीसरी सफलता दिलाई

रविंद्र जडेजा ने टीम इंडिया को तीसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने नार्नस लाबुशेन को 49 रन पर स्टंप कराकर 82 रन की साझेदारी तोड़ी। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 35.5 ओवर में 3 विकेट पर 84 रन। स्टीव स्मिथ 25 रन बनाकर क्रीज पर। मैट रेनशॉ क्रीज पर।

12:16 (IST) 9 Feb 2023
IND vs AUS Live: नागपुर टेस्ट में पहले दिन के दूसरे सत्र का खेल शुरू

नागपुर टेस्ट में पहले दिन के दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। स्टीव स्मिथ ने मोहम्मद शमी की तीसरी गेंद पर चौका जड़ा। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 33 ओवर में 2 विकेट 81 रन। मार्नस लाबुशेन 47 और स्टीव स्मिथ 24 रन बनाकर क्रीज पर।

11:38 (IST) 9 Feb 2023
IND vs AUS Live: नागपुर टेस्ट के पहले दिन लंच ब्रेक

नागपुर टेस्ट के पहले दिन के पहले सत्र में मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी की जोड़ी ने 3 ओवर के अंदर उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर को पवेलियन भेजकर टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। इसके बाद मार्नस लाबुशेन नाबाद 47 और स्टीव स्मिथ नाबद 19 ने ऑस्ट्रेलिया को संभाला और लंच तक कोई और झटका नहीं लगने दिया। पहले सत्र में 32 ओवर का खेल हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट पर 76 रन बनाए।

11:27 (IST) 9 Feb 2023
IND vs AUS Live: मार्नस लाबुशेन ने किया प्रभावित

मार्नस लाबुशेन का यह पहला भारत दौरा है, लेकिन उन्होंने काफी प्रभावित किया है। वह 47 रन बनाकर क्रीज पर हैं। स्टीव स्मिथ 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 73 रन साझेदारी हुई। 167 गेंद का सामना दोनों बल्लेबाज कर चुके हैं। स्पिनर्स को अभी तक विकेट नहीं मिला है।

10:58 (IST) 9 Feb 2023
IND vs AUS Live: स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर

नागपुर टेस्ट के पहले दिन के पहले सत्र में ऑस्ट्रेलिया को खराब शुरुआत से स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने उबार लिया है। दोनों के बीच 113 गेंद पर 46 रन का साझेदारी हो गई है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 21 ओवर के बाग 2 विकेट पर 48 रन है। स्टीव स्मिथ 10 और मार्नस लाबुशेन 28 रन बनाकर क्रीज पर।

10:41 (IST) 9 Feb 2023
IND vs AUS Live: मार्नस लाबुसेन और स्टीव स्मिथ क्रीज पर

नागपुर टेस्ट के पहले दिन के पहले सत्र का खेल जारी है। मार्नस लाबुसेन 19 और स्टीव स्मिथ 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों 76 गेंद पर 31 रन जोड़ चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 15 ओवर के बाद 2 विकेट पर 33 रन है। अक्षर पटेल और मोहम्मद शमी गेंदबादी कर रहे हैं।

10:27 (IST) 9 Feb 2023
IND vs AUS Live: रविचंद्रन अश्विन ने अबतक गेंदबाजी नहीं की

मार्नस लाबुसेन 15 और स्टीव स्मिथ 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 12 ओवर के बाद 2 विकेट पर 29 रन है। रोहित शर्मा स्पिन का इस्तेमाल कर चुके हैं। अक्षर पटेल 3 ओवर कर चुके हैं। वहीं रविंद्र जडेजा भी 1 ओवर कार चुके हैं। रविचंद्रन अश्विन ने अबतक गेंदबाजी नहीं की है।

10:02 (IST) 9 Feb 2023
Nagpur Test Live: मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ क्रीज पर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर टेस्ट के पहले दिन पहले सत्र में 6 ओवर का खेल हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट पर 25 रन बनाए हैं। मार्नस लाबुशेन 13 और स्टीव स्मिथ 6 रन बनाकर क्रीज पर। मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे हैं।

09:46 (IST) 9 Feb 2023
IND vs AUS Live: मोहम्मद शमी ने डेविड वॉर्नर को पवेलियन भेजा

ऑस्ट्रेलियाई टीम के ओपनर्स भारतीय पेसर्स के सामने फेल रहे। मोहम्मद शमी ने डेविड वॉर्नर को पवेलियन भेजा। उन्होंने 1 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2.1 ओवर में 2 विकेट पर 2 रन। स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर।

09:40 (IST) 9 Feb 2023
IND vs AUS Live: मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई

मोहम्मद सिराज ने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया। उन्होंने उस्मान ख्वाजा को पवेलियन भेजा। एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील को नितिन मेनन ने खारिज कर दिया था। रोहित शर्मा ने रिव्यू लिया और टीम इंडिया को पहली सफलता मिल गई। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट पर 2 रन।

09:35 (IST) 9 Feb 2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबजी शुरू हो गई है। डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा क्रीज पर हैं। मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बगैर विकेट के 2 रन।

India vs Australia 1st Test Live Match Score Updates: सीमित ओवरों में अपने फन का लोहा मनवा चुके रोहित शर्मा टेस्ट कप्तान के रूप में अपने कैरियर की सबसे बड़ी परीक्षा से गुजरेंगे जब बृहस्पतिवार से भारतीय टीम का सामना बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिये आस्ट्रेलिया से होगा जो यहां बदला चुकता करने के इरादे से आई है, लेकिन सामना भारतीय फिरकी के ब्रहमास्त्र से होगा। क्रिकेट के मैदान पर किवदंती बन चुकी इस श्रृंखला में कई कैरियर बनेंगे तो कई सितारे जमींदोज भी होंगे। इसमें नाकाम रहने पर कइयों के कैरियर पर विराम भी लग सकता है। क्रिकेट के मैदान की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विताओं में शुमार इस श्रृंखला पर क्रिकेटप्रेमियों, आलोचकों और मीडिया की पैनी नजरें रहेंगी। क्या रोहित शर्मा आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को पूल शॉट खेलने की अपनी ललक पर काबू रख सकेंगे। एश्टोन एगर या नाथन लियोन के सामने विराट कोहली कैसे शॉट खेलेंगे। क्या सूर्यकुमार यादव को कोच राहुल द्रविड़ शुभमन गिल पर तरजीह देंगे। अक्षर पटेल ज्यादा उपयोगी साबित होंगे या कुलदीप यादव। इन सभी सवालों के जवाब इस श्रृंखला में मिलेंगे। अपनी सरजमीं पर पिछली दोनों बार (2018-19 और 2020-21) में श्रृंखला गंवाने का दर्द कमिंस और उनकी टीम को है और वे इस बार बदला लेने के इरादे से ही आये हैं। वैसे यह उनके लिये इतना आसान भी नहीं होगा क्योंकि पिच पहले ही दिन से टर्न ले सकती है। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 2001 के बाद से हुई श्रृंखलाओं में एशेज की तुलना में बेहतर क्रिकेट देखने को मिला है। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की इस जमात को मैथ्यू हेडन, जस्टिन लैंगर, ग्लेन मैकग्रा या एडम गिलक्रिस्ट जैसे 2004 की टीम के खिलाड़ियों की बराबरी करनी है तो यह श्रृंखला जीतनी होगी। स्टीव स्मिथ ने खुद कहा है कि भारत में श्रृंखला जीतना एशेज से भी बड़ा है। रोहित चोट या बीमारी के कारण बड़ी टीमों के खिलाफ सभी टेस्ट चूकते आये हैं। चाहे 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला हो या इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट। अब उनके सामने चुनौती विराट कोहली की तरह भारत को एक बार फिर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में ले जाने की है। इसके लिये भारत को जीत में दो मैचों का अंतर रखना होगा। रोहित के ब्रहमास्त्र उनकी स्पिन चौकड़ी है जिनमें से तीन का खेलना तय है। इसी तरह उनके बल्लेबाजों को भी लियोन को संभलकर खेलना होगा। कोई नहीं जानता कि बीसीसीआई ने पिछले साल टी20 विश्व कप में भारत की नाकामी के बाद रोहित को टी20 कप्तानी से हटाया तो उन्हें कैसा लगा होगा। वह सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहते लेकिन दुखी जरूर होंगे। अब उनके पास खुद को महान कप्तानों की सूची में शामिल कराने के लिये यह श्रृंखला एक जरिया है। उन्हें ऋषभ पंत की कमी जरूर खलेगी और देखना होगा कि वह इसकी भरपाई कैसे करते हैं। कोना भरत बतौर विकेटकीपर प्रभावी है, लेकिन रणजी स्तर पर तिहरे शतक के बावजूद आस्ट्रेलियाई गेंदबाजी के सामने उनकी क्षमता को लेकर कुछ कह पाना मुश्किल है। कोटला पर रणजी मैच में दिल्ली के गेंदबाजों ने उन्हें काफी परेशान किया। ईशान किशन बेहतर बल्लेबाज जरूर है, लेकिन विकेटकीपिंग को लेकर टीम प्रबंधन कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगा क्योंकि उन्होंने टेस्ट में यह जिम्मा संभाला भी नहीं है। केएल राहुल को बाहर किया जा सकता है, लेकिन टेस्ट से दो दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस में उन्हें भेजने का मतलब है कि खराब प्रदर्शन के बावजूद उनकी जगह सुरक्षित है। इसके मायने हैं कि गिल या सूर्यकुमार जैसे मैच विनर में से एक को बाहर बैठना होगा। रोहित के लिये सबसे बड़ा फैसला अक्षर या कुलदीप में से एक को चुनना होगा और अक्षर की संभावना अधिक लग रही है। भारत अगर चार स्पिनरों को लेकर उतरता है तो रविचंद्रन अश्विन को नयी गेंद सौंपी जा सकती है। वैसे सूखी लग रही पिच पर तेज गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग भी मिल सकती है तो ऐसे में मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज उपयोगी साबित होंगे। दूसरी ओर आस्ट्रेलिया निचले क्रम पर बल्लेबाजी के बेहतर रिकॉर्ड के कारण लियोन के जोड़ीदार के तौर पर एगर को उतार सकता है। कमिंस के साथ स्कॉट बोलैंड नयी गेंद संभालेंगे। आस्ट्रेलिया के पास चार खब्बू बल्लेबाज हैं जिनमें डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड और एलेक्स कैरी का खेलना तय है। कैमरन ग्रीन की गैर मौजूदगी में अतिरिक्त बल्लेबाज पीटर हैंडस्कांब या मैट रेनशॉ में से होगा।

जरूर पढ़ें: सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबरें ×