India vs Australia 1st ODI 2023, IND vs AUS Scorecard: भारत ने 3 मैच की सीरीज के पहले एकदिवसीय में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया। रविंद्र जडेजा प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने पहले गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल की पारी का अंत किया। बाद में बल्लेबाजी के दौरान 5 चौके की मदद से 69 गेंद में नाबाद 45 रन बनाए।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। हार्दिक पंड्या के फैसले को भारतीय गेंदबाजों ने सही ठहराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 35.4 ओवर में 188 रन पर पवेलियन लौट गई।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। हालांकि, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा और हार्दिक पंड्या की जुझारू पारियों की मदद से भारतीय टीम ने 39.5 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। केएल राहुल 91 गेंद में 75 रन और रविंद्र जडेजा 69 गेंद में 45 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच 131 गेंद में 108 रन की नाबाद साझेदारी हुई।
वानखेड़े में भारत को इससे पहले 23 अक्टूबर 2011 को मिली थी आखिरी जीत
भारत ने वानखेड़े स्टेडियम में 12 साल बाद एकदिवसीय मैच में जीत हासिल की है। इससे पहले उसे आखिरी जीत 23 अक्टूबर 2011 को मिली थी। तब उसने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया था। उसके बाद और इस वनडे से पहले भारत ने इस मैदान पर 3 एकदिवसीय मैच खेले और सभी में हार का सामना किया था।
इससे पहले स्टीव स्मिथ की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आखिरी 7 विकेट 49 रन पर गंवा दिए थे। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ट्रेविस हेड (5) को दूसरे ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने चलता कर दिया। इसके बाद मिचेल मार्श (81) और स्टीव स्मिथ (22) के बीच दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी हुई।
स्टीव स्मिथ को हार्दिक पांड्या ने पवेलियन भेजा। मिचेल मार्श को रविंद्र जडेजा ने आउट किया। जोश इंगलिस (26), कैमरन ग्रीन (12) और मार्क्स स्टोइनिस (5) को मोहम्मद शमी ने पवेलियन भेजा। ग्लेन मैक्सवेल को रविंद्र जडेजा ने आउट किया।
सीन एबॉट और एडम जम्पा को मोहम्मद सिराज ने आउट किया। दोनों का खाता नहीं खुला। मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट झटके। वहीं रविंद्र जडेजा ने 2 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला।
Australia in India, 3 ODI Series, 2023Wankhede Stadium, Mumbai 24 March 2023
India 191/5 (39.5)
Australia 188 (35.4)
Match Ended ( Day – 1st ODI ) India beat Australia by 5 wickets
India vs Australia 1st ODI Score Updates: रविंद्र जडेजा प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 2 विकेट चटकाए और नाबाद 45 रन बनाए।
39 ओवर में भारत ने 5 विकेट पर 181 रन बना लिए थे। 40वां ओवर मिचेल स्टार्क लेकर आए। रविंद्र जडेजा ने पहले उनकी तीसरी गेंद पर चौका लगाया और फिर पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर भारत को जीत दिला दी।
एडम जम्पा 36वां ओवर लेकर आए। केएल राहुल ने दूसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर छक्का लगाया। 36 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट पर 167 रन है। भारत को जीत के लिए अब 22 रन की और जरूरत है। केएल राहुल के 79 गेंद में 66 और रविंद्र जडेजा के 58 गेंद में 32 रन हैं। दोनों के बीच 101 गेंद में 85 रन की साझेदारी हो चुकी है।
केएल राहुल ने 35वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका यह 13वां एकदिवसीय अर्धशतक है। केएल राहुल ने कैमरन ग्रीन के इस ओवर की आखिरी गेंद पर चौका भी लगाया। 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट पर 150 रन है।
31 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 5 विकेट पर 124 रन है। केएल राहुल के 64 गेंद में 42 रन हैं। रविंद्र जडेजा के 43 गेंद में 20 रन हैं। केएल राहुल और रविंद्र जडेजा के बीच 70 गेंद में 41 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को जीत के लिए अब भी 65 रन की और जरूरत है।
28 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 5 विकेट पर 114 रन है। केएल राहुल के 60 गेंद में 39 रन हैं। रविंद्र जडेजा के 29 गेंद में 16 रन हैं। दोनों के बीच 52 गेंद में 31 रन की साझेदारी हुई है। भारत को अभी यह मैच जीतने के लिए 75 रन की और जरूरत है।
भारत ने 25वें ओवर में अपने 100 रन पूरे किए। केएल राहुल ने एडम जम्पा के ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर भारत का शतक पूरा किया। रविंद्र जडेजा ने 26वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट पर 106 रन है। रविंद्र जडेजा के 24 गेंद में 15 और केएल राहुल के 53 गेंद में 33 रन हैं। दोनों के बीच 39 गेंद में 22 रन की साझेदारी हो चुकी है।
हार्दिक पंड्या को 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर पांचवां झटका लगा। हार्दिक पंड्या मार्कस स्टोइनिस की गेंद छोटी और तेज गेंद को पुल के जरिए सीधे बाउंड्री से पार भेजने की कोशिश में सीमारेखा पर कैमरन ग्रीन के हाथों लपके गए। हार्दिक पंड्या 31 गेंद में 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्दिक ने 3 चौका और एक छक्का लगाया। हार्दिक की जगह रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
भारत ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 78 रन बनाए हैं। उसे जीत के लिए अभी 112 रन और बनाने हैं। हार्दिक पंड्या ने 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। इस ओवर से भारत के खाते में 8 रन आए हैं। केएल राहुल के 30 गेंद में 24 रन हैं। हार्दिक पंड्या के 23 गेंद में 23 रन हैं। दोनों के बीच 39 गेंद में 39 रन की साझेदारी हो चुकी है।
भारतीय टीम ने 13वें ओवर की चौथी गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। केएल राहुल ने कैमरन ग्रीन की गेंद पर चौका लगाया। हार्दिक पंड्या ने 14वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाया। चौदह ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 58 रन है। हार्दिक के 12 गेंद में 11 और केएल राहुल के 23 गेंद में 17 रन हैं।
शुभमन गिल की जगह हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने पहले ही गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। भारत का स्कोर 11 ओवर में 4 विकेट पर 43 रन है। हार्दिक पंड्या के गेंद में 4 गेंद में 4 रन हैं। केएल राहुल के 13 गेंद में 9 रन हैं।
भारत को 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौथा झटका लगा। मिचेल स्टार्क ने शुभमन गिल को मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच कराया। गिल 31 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 10.2 ओवर में 4 विकेट पर 39 रन है। शुभमन गिल ने आउट होने से पहले केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 गेंद में 23 रन की साझेदारी की। केएल राहुल के 13 गेंद में 9 रन हैं।
मिचेल स्टार्क ने ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव को पवेलियन की राह दिखाई। स्टार्क ने सूर्यकुमार को एलबीडब्ल्यू किया। स्टार्क की यह गेंद ऑफ स्टम्प के करीब गुड लेंथ थी। गेंद अंदर की ओर आई और सूर्यकुमार पूरी तरह से गच्चा खा गए। गेंद सूर्यकुमार यादव के पैड पर जाकर लगी। अंपायर के मना करने पर स्टीव स्मिथ ने रिव्यू लिया और थर्ड अंपायर ने उन्हें पवेलियन लौटने का आदेश दिया।
मिचेल स्टार्क ने विराट कोहली को 4 रन पर पवेलियन भेजा। टीम इंडिया को 5 ओवर के अंदर दूसरा झटका लगा। टीम इंडिया का स्कोर 4.5 ओवर में 2 विकेट पर 16 रन। शुभमन गिल 9 रन बनाकर क्रीज पर।
टीम इंडिया को दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर झटका लगा। इशान किशन को 3 रन पर मार्कस स्टोइनिस ने पवेलियन भेजा। टीम इंडिया का स्कोर 2 ओवर में 1 विकेट पर 5 रन। शुभमन गिल 2 रन बनाकर क्रीज पर। विराट कोहली नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।
टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। इशान किशन और शुभमन गिल क्रीज पर। पहले ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर बगैर विकेट के 2 रन। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने गेंदबाजी की शुरुआत की।
ऑस्ट्रेलिया की टीम 35.4 ओवर में 188 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम ने आखिरी 7 विकेट 49 रन पर गंवा दिए। मिचेल स्टार्क 4 रन बनाकर नाबाद रहे। एडम जंपा को मोहम्मद सिराज ने आउट किया। मोहम्मद शमी और सिराज ने 3-3 विकेट झटके।
सीन एबट को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेजा। वह खाता नहीं खोल सके। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 33.4 ओवर में 9 विकेट पर 188 रन। नए बल्लेबाज के तौर पर एडम जंपा क्रीज पर।
रविंद्र जडेजा ने टीम इंडिया को 8वीं सफलता दिलाई है। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को 8 रन पर हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 32.2 ओवर में 8 विकेट पर 184 रन। नए बल्लेबाज के तौर पर मिचेल स्टार्क क्रीज पर। सीन एबट 0 रन बनाकर क्रीज पर।
मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया पर कहर बरपाया है। उन्होंने सिर्फ 15 गेंद पर 3 विकेट झटक लिए हैं। 30वें ओवर में वह गेंदबाजी करने आए और 3 विकेट झटक दिए। उन्होंने मार्क्स स्टोइनिस को 5 रन पर पवेलियन भेजा। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 31.3 ओवर में 7 विकेट 184 रन।
ऑस्ट्रेलिया की टीम संकट में दिखाई दे रही है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 174/6। मोहम्मद शमी ने कैमरन ग्रीन को 12 रन पर पवेलियन भेजा। मार्क्स स्टोइनिस नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। ग्लेन मैक्सवेल 3 रन बनाकर क्रीज पर।
जोश इंग्लिस को मोहम्मद शमी ने पवेलियन भेजा। कैमरन ग्रीन 10 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 27.5 ओवर में 5 विकेट पर 169 रन। नए बल्लेबाज के तौर पर ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर।
ऑस्ट्रेलिया को 23वें ओवर की चौथी गेंद पर चौथा झटका लगा। कुलदीप यादव की गेंद पर रविंद्र जडेजा ने लाबुशेन को गली में लपका। मार्नस लाबुशेन 22 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप की यह गेंद ऑफ स्टम्प पर लेंथ बॉल गुगली थी। लाबुशेन कट करने गए, लेकिन गली पर जडेजा ने दाईं ओर डाइव लगाकर बेहतरीन कैच लेकर उनकी पारी समाप्त की।
रविंद्र जडेजा की जिस गेंद पर मिचेल मार्श पवेलियन लौटे वह ऑफ स्टम्प पर फुलर थी। मिचेल मार्श ने जडेजा के सिर के ऊपर से मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद टर्न हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुई शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े मोहम्मद सिराज के पास पहुंची, जहां भारतीय तेज गेंदबाज ने उसे लपकने में कोई गलती नहीं की।
आखिरकार मिचेल मार्श की तूफानी पारी का रविंद्र जडेजा ने अंत किया। जडेजा ने 20वें ओवर की चौथी गेंद पर मिचेल मार्श को मोहम्मद सिराज के हाथों कैच कराया। मिचेल 10 चौके और 5 छक्के की मदद से 65 गेंद में 81 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मिचेल भले ही अपना शतक पूरा करने से चूक गए हों, लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया को मजबूत शुरुआत देने में सफल रहे। 20 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 129 रन है। मिचेल मार्श की जगह जोस इंगिल्श बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
मिचेल मार्श ने इसके बाद 19वें ओवर में कुलदीप यादव की दूसरी गेंद पर चौका लगाया और अगली गेंद पर छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद पर दौड़कर 2 रन पूरे किए। 19 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 124 रन है। मिचेल मार्श के 63 गेंद में 77 रन हैं। मार्नस लाबुशेन के 11 गेंद में 10 रन हैं। दोनों के बीच 39 गेंद में 47 रन की साझेदारी हो चुकी है।
मिचेल मार्श ने 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। मिचेल की यह 14वीं वनडे फिफ्टी है। मिचेल ने कुलदीप यादव के इस ओवर की चौथी गेंद पर भी चौका लगाया। 18 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 112 रन था। मिचेल के 58 गेंद में 65 रन हैं। मार्नस लाबुशेन के 10 गेंद में 9 रन हैं।
मिचेल मार्श ने 15वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाया। हार्दिक पंड्या की यह गेंद ऑफ स्टम्प पर बैक ऑफ गुड लेंथ थी। मिचेल ने डीप मिडविकेट की दिशा में पुल किया। गेंद को रोकने का किसी के पास कोई मौका नहीं था। 15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 91 रन है। मिचेल के 43 गेंद में 47 रन हैं। मार्नस लाबुशेन के 7 गेंद में 7 रन हैं।
हार्दिक पांड्या की गेंद पर स्टीव स्मिथ का केएल राहुल ने विकेट के पीछे बेहतरीन कैच लपका। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 12.3 ओवर में 2 विकेट पर 77 रन बनाए। मिचेल मार्श 35 गेंद पर 40 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 63 गेंद पर 72 रन की साझेदारी टूटी।
ऑस्ट्रेलिया ने 9 ओवर में 1 विकेट पर 52 रन बना लिए हैं। दोनों के बीच 47 रन की साझेदारी हो गई है। मिचेल मार्श 25 और स्टीव स्मिथ 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं। हार्दिक पांड्या के ओवर में 6 रन बने। नए गेंदबाज के तौर पर शार्दुल ठाकुर को मौका मिला।
ऑस्ट्रेलिया ने भले ही दूसरे ओवर में विकेट खो दिया, लेकिन रनों की रफ्ता पर अंकुश नहीं लगा है। टीम 5 ओवर में 5 चौके लगा चुकी है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 ओवर में 1 विकेट पर 29 रन है। स्टव स्मिथ 5 और मिचेल मार्श 13 रन बनाकर क्रीज पर। मोहम्म शमी 3 ओवर में 9 और मोहम्मद सिराज 2 ओवर में 16 रन दे चुके हैं।
India vs Australia 1st ODI Live Score Updates: भारतीय टीम ने इस साल श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो अलग-अलग श्रृंखलाओं में एकदिवसीय प्रारूप में सभी छह मैच जीतकर शानदार शुरुआत की है। इन छह एकदिवसीय मैचों में शुभमन गिल ने तीन शतक और 113.40 की औसत के साथ 567 रन बनाये है। पहले मैच में रोहित की गैरमौजूदगी में उन पर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने का दबाव होगा। अहमदाबाद में चौथे और अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट शतक के बाद उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।