IND Vs AUS 4th Test Day 2: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैच की सीरीज का आखिरी टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दो दिन का खेल हो चुका है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय भारत का पहली पारी में स्कोर बिना विकेट खोए 36 रन था। रोहित शर्मा 33 गेंद में 17 और शुभमन गिल 27 गेदं में 18 रन बनाकर नाबाद थे। पहली पारी के आधार पर भारत अभी ऑस्ट्रेलिया से 444 रन पीछे है।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 167.2 ओवर में 480 रन पर ऑलआउट हुई। उसकी ओर से उस्मान ख्वाजा (180 रन) और कैमरन ग्रीन (114 रन) ने शतक लगाए। निचले क्रम में नाथन लियोन (34 रन) और टॉड मर्फी (41 रन) ने भी अहम योगदान दिया। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने 47.2 ओवर में 91 रन देकर 6 विकेट लिए।
चायकाल के समय तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 146 ओवर में 7 विकेट पर 409 रन था। उस्मान ख्वाजा ने 421 गेंदें खेलकर 180 रन बनाए थे। लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 119 ओवर में 4 विकेट पर 347 रन था। कैमरन ग्रीन ने 135 गेंद में 95 और उस्मान ख्वाजा ने 354 गेंद में 150 रन बनाए थे।
लंच के समय तक कैमरन ग्रीन और उस्मान ख्वाजा के बीच 290 गेंद में 177 रन की साझेदारी हुई थी। पहले दिन का खेल खत्म होने के समय ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 90 ओवर में 4 विकेट पर 255 रन बनाए थे। उस्मान ख्वाजा 104 और कैमरन ग्रीन 49 रन बनाकर नाबाद थे।
Border-Gavaskar Trophy, 2023Narendra Modi Stadium, Ahmedabad 29 March 2023
India 571 (178.5)
Australia 480(167.2)& 175/2(78.1)
Match Ended ( Day 5 – 4th Test ) India drew with Australia
India vs Australia 4th Test Day 2: दूसरे दिन उस्मान ख्वाजा और कैमरन ग्रीन ने ऑस्ट्रेलिया को 480 रन तक पहुंचाया, भारत ने बिना विकेट खोए 36 रन बनाए
दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। खेल खत्म होने के समय भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 36 रन था। रोहित 17 और शुभमन 18 रन बनाकर नाबाद थे। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में इतना बड़ा स्कोर खड़ा किया है कि भारत को अभी फॉलोऑन बचाने के लिए भी लंबा रास्ता तय करना है यानी 245 रन और बनाने हैं।
भारतीय पारी के 6 ओवर हो चुके हैं। भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 24 रन है। रोहित शर्मा के 13 और शुभमन गिल के 10 रन हैं। भारत पहली पारी के आधार पर अभी ऑस्ट्रेलिया से 456 रन पीछे है।
भारत की ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क पहला ओवर लेकर आए। रोहित ने पहली गेंद पर लेग बाई से एक रन चुराया। शुभमन गिल ने दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। रोहित ने तीसरी गेंद पर चौका लगाया। पहले ओवर से भारत के खाते में 7 रन आए।
रविचंद्रन अश्विन ने 168वें ओवर की दूसरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को 10वां झटका दिया। उन्होंने नाथन लियोन को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। नाथन लियोन 96 गेंद में 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रविचंद्रन अश्विन ने 91 रन देकर 6 विकेट लिए। उन्होेने 92 टेस्ट मैच में 32वीं बार पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।
रविचंद्रन अश्विन ने भारत को 9वीं सफलता दिलाई। अश्विन ने 166वें ओवर की तीसरी गेंद पर टॉड मर्फी को एलबीडब्ल्यू किया। टॉड मर्फी 61 गेंद में 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टॉड मर्फी की जगह मैथ्यू कुहनेमैन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
भारत के लिए परेशानी नाथन लियोन और टॉड मर्फी बने हुए हैं। दोनों के बीच 72 गेंद में 43 रन की साझेदारी कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 158 ओवर में 8 विकेट पर 452 रन है। टॉड मर्फी 40 गेंद में 28 रन बना चुके हैं। नाथन लियोन के 70 गेंद में 20 रन हैं।
155 ओवर का खेल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट पर 436 रन बना लिए हैं। नाथन लियोन के 61 गेंद में 12 और टॉड मर्फी के 29 गेंद में 20 रन हैं। दोनों के बीच 54 गेंद में 27 रन की साझेदारी हो चुकी है।
चायकाल के बाद खेल शुरू हो चुका है। चायकाल के बाद पहला ओवर अक्षर पटेल लेकर आए। अक्षर ने अपनी पहली ही गेंद पर उस्मान ख्वाजा को एलबीडब्ल्यू कर दिया। अक्षर की गेंद पर अंपायर नितिन मेनन ने ख्वाजा को आउट नहीं दिया था। भारत ने रिव्यू लिया। अक्षर की यह लेंथ बॉल थी ऑफ स्टंप पर टप्पा खाने के बाद अंदर आई और पैड पर लगी। रिव्यू में दिखा कि गेंद लेग स्टंप को हिट करके जाती। अभी चेतेश्वर पुजारा कप्तानी कर रहे हैं, क्योंकि रोहित शर्मा मैदान पर नहीं हैं। उनका पहला रिव्यू सफल रहा।
दूसरे दिन चायकाल तक का खेल हो चुका है। चायकाल के समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 146 ओवर में 7 विकेट पर 409 रन है। उस्मान ख्वाजा के 421 गेंद में 180 रन हैं। उस्मान ख्वाजा अब तक 21 चौके लगा चुके हैं। दूसरे छोर पर नाथन लियोन हैं। लियोन के 36 गेंद में 6 रन हैं। दोनों के बीच अब तक 22 रन की साझेदारी हो चुकी है।
ऑस्ट्रेलिया ने 141वें ओवर में अपने 400 रन पूरे किए। उस्मान ख्वाजा अब भी क्रीज पर हैं। दूसरे छोर पर नाथन लियोन हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 142 ओवर में 7 विकेट पर 401 रन है।
हम जिसकी बात कर रहे थे वह अश्विन ने कर दिखाया। अश्विन ने 136वें ओवर की तीसरी गेंद पर मिचेल स्टार्क को अपना शिकार बनाया। अश्विन की यह गेंद में ज्यादा फ्लाइट थी। मिचेल स्टार्क ने आगे बढ़कर रक्षात्मक ढंग से खेलने की कोशिश की, लेकिन लाइन को नहीं पढ़ पाए। गेंद बैट के अंदरूनी किनारे से लगती हुई श्रेयस अय्यर के दाईं ओर तेजी से आई और उन्होंने शानदार कैच पकड़ लिया। पिछले आधे घंटे में ऑस्ट्रेलिया ने अपना तीसरा विकेट गंवाया है। 136 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 विकेट पर 387 रन है।
ऑस्ट्रेलिया ने 135 ओवर में 6 विकेट पर 387 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा एक छोर पर लंगर डालकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह अब तक 394 गेंद में 165 रन बना चुके हैं। मिचेल स्टार्क ने 17 गेंद में 6 रन बनाए हैं। दोनों के बीच अभी 24 गेंद में 9 रन की साझेदारी हुई है। देखना है कि रविचंद्रन अश्विन क्या भारत कोई और ब्रेकथ्रू दिला पाते हैं या नहीं?
रविचंद्रन अश्विन की जिस गेंद पर एलेक्स कैरी ने अपना विकेट गंवाया वह ऑफ स्टंप के काफी बाहर फुल लेंथ से थोड़ा पीछे की बॉल थी। एलेक्स कैरी ने दूर से ही हवा में खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बैकवर्ड पॉइंट पर खड़ी हो गई और वहां अक्षर पटेल ने कोई गलती नहीं की।
रविचंद्रन अश्विन ने पांच गेंद के भीतर 2 विकेट झटके। अश्विन ने 131वें ओवर की आखिरी गेंद पर एलेक्स कैरी को बैकवर्ड पॉइंट पर अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। एलेक्स कैरी खाता भी नहीं खोल पाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 131 ओवर में 6 विकेट पर 378 रन है। उस्मान ख्वाजा के 162 रन हैं। दूसरे छोर पर मिचेल स्टार्क हैं।
आखिरकार भारत ने उस्मान ख्वाजा और कैमरन ग्रीन की साझेदारी तोड़ दी। रविचंद्रन अश्विन ने 131वें ओवर की दूसरी गेंद पर कैमरन ग्रीन को पवेलियन की राह दिखाई। केएस भरत ने विकेट कैमरन ग्रीन का शानदार कैच लपका। कैमरन ग्रीन 18 चौके की मदद से 170 गेंद में 114 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 130.2 ओवर में 5 विकेट पर 378 रन है।
कैमरन ग्रीन और उस्मान ख्वाजा पांचवें विकेट के लिए 200 से ज्यादा रन की साझेदारी कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 128 ओवर में 4 विकेट पर 374 रन है। कैमरन ग्रीन के 112 रन हैं। उस्मान ख्वाजा के 160 रन हैं। दोनों के बीच 343 गेंद में 204 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने 128वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत ने रिव्यू लिया और उसे गंवा दिया।
122वें ओवर में रविंद्र जडेजा की दूसरी गेंद पर चौका जड़कर कैमरन ग्रीन ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला शतक पूरा किया। उन्होंने 16 चौके की मदद से 143 गेंद में अपना यह शतक पूरा किया है। उनके और उस्मान ख्वाजा के बीच पांचवें विकेट के लिए 305 गेंद में 185 रन की साझेदारी हो चुकी है।
दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। दूसरे सेशन में कैमरन ग्रीन जल्द से जल्द अपना पहला टेस्ट शतक पूरा करना चाहेंगे। दूसरे सत्र में पहला ओवर रविंद्र जडेजा लेकर आए हैं। जडेजा के इस ओवर से ऑस्ट्रेलिया के खाते में 2 रन आए। इसमें एक रन ग्रीन और एक ख्वाजा ने बनाया। कैमरन ग्रीन के 96 और उस्मान ख्वाजा के 151 रन हो गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के लिए एक और बढ़िया सेशन। कैमरन ग्रीन और उस्मान ख्वाजा ने बिना कोई जोखिम लिए 100 के करीब रन जुटा लिए। इससे पता चलता है कि गेंदबाजों को अब भी पिच से कोई खास मदद नहीं मिल रही है। ऑस्ट्रेलिया अगर बड़ा स्कोर बनाता है तो भारत भी रनों का अंबार लगा सकता है, लेकिन जैसे जैसे समय गुजर रहा है भारत की जीतने की उम्मीदें कम होती जा रहीं हैं।
उस्मान ख्वाजा के 150 रन पूरे हो चुके हैं। उन्हें अमहादाबाद में बल्लेबाजी करते हुए 11 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं। ख्वाजा ने 117वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर अपने 150 रन पूरे किए। 118 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट पर 338 रन है। कैमरन ग्रीन के 86 रन हैं। दोनों के बीच 284 गेंद में 168 रन की साझेदारी हो चुकी है।
कैमरन ग्रीन और उस्मान ख्वाजा लंगर डाल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अब तक 260 गेंद में 155 रन की साझेदारी हो चुकी है। ख्वाजा के 140 और ग्रीन के 83 रन हैं। 114 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट पर 325 रन है। भारतीय गेंदबाजों ने जल्द ही यह साझेदारी नहीं तोड़ी तो उन्हें बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
ऑस्ट्रेलिया ने 108 ओवर में 300 रन का आंकड़ा छुआ। उस्मान ख्वाजा के 318 गेंद में 133 रन हैं। कैमरन ग्रीन 15 गेंद में 65 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 224 गेंद में 130 रन की साझेदारी हो चुकी है।
100.3 ओवर का खेल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट पर 270 रन है। उस्मान ख्वाजा और कैमरन ग्रीन के बीच 179 गेंद में 100 रन की साझेदारी हो चुकी है। इस पारी में यह पहली शतकीय साझेदारी है। उस्मान ख्वाजा के 114 और कैमरन ग्रीन के 83 गेंद में 54 रन हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 100 ओवर में 4 विकेट पर 269 रन बनाए थे।
दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। दूसरे दिन भारत के लिए पहला ओवर रविंद्र जडेजा लेकर आए। ख्वाजा ने उनकी दूसरी गेंद पर एक रन लेकर दिन का खाता खोला। कैमरन ग्रीन ने पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। कैमरन ग्रीन ने सिर्फ 67 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। 91 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट पर 258 रन है।
चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों को धीमी और सपाट पिच पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को आउट करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। मेहमान टीम के बल्लेबाजों को रविचंद्रन अश्विन (57 रन पर एक विकेट), रविंद्र जडेजा (49 रन पर एक विकेट) और अक्षर पटेल (बिना विकेट के 14 रन) की तिकड़ी को खेलने में अधिक परेशानी नहीं हुई। मेजबान टीम के सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद शमी रहे, जिन्होंने 65 रन देकर दो विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलिया ने दिन के खेल के दौरान 2.83 की रन गति से रन बनाए। टीम शुरुआती दो सत्र में 2.40 की रन गति से ही रन बना पाई थी, जो दर्शाता है कि पिच पर रन बनाना आसान नहीं है।