India vs Australia, 4th Test Match: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट से दो दिन पहले भारतीय टीम ने होली के जश्न में डूबी नजर आई। भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल को टीम बस में अन्य साथी क्रिकेटर्स के साथ होली के रंग में रंगा देखा जा सकता है।
सभी खिलाड़ी मस्ती के मूड में थे। बैकग्राउंड में रंग बरसे गाना बज रहा था। रोहित शर्मा को अपने साथियों पर नीला रंग फेंकते हुए देखा जा सकता था। रोहित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से भी एक अलग पोस्ट शेयर की। तस्वीर में उनके साथ इशान किशन, मोहम्मद सिराज, चेतेश्वर पुजारा, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल समेत कई क्रिकेटर्स हैं। रोहित शर्मा ने पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘हैप्पी होली दोस्तों।’
मोहम्मद शमी ने भी देशवासियों को होली की शुभमकामनाएं दीं। उन्होंने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की और वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी बनाया। शमी ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘खूब खेलो, कम पियो, खूब आनंद लीजिए, कम सोचो। सभी के लिए खुशहाल हो होली! होली की शुभकामनाएं।’
उधर, महिला क्रिकेटर्स ने भी होली खेली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर होली की तस्वीरें शेयर की हैं। आरसीबी की खिलाड़ी और पूरा सपोर्ट स्टाफ रंग में सराबोर दिखा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना का चेहरा कई तरह के रंगों से रंगा था। एक दो लोग तो साड़ी में रंग खेलते नजर आए।
महाराष्ट्र की रहने वालीं दाएं हाथ की बैटर और मध्यम तेज गेंदबाज दीक्षा पर भी होली के रंग खूब फब रहे थे। विदेशी प्लेयर्स के बीच होली खेलने को लेक क्रेज दिखा। करोड़ों दिलों पर राज करने वाली एलिस पेरी की खूबसूरती इन रंगों ने और बढ़ा दी। नीचे तस्वीरों में आप भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की खिलाड़ियों को होली के रंग में रंगते हुए देख सकते हैं।
सोफी डिवाइन, हीथर नाइट और अन्य विदेशी महिला क्रिकेटर्स ने भी होली की मस्ती में डूबी नजर आईं। इन सभी ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।