India vs Afghanistan Test Match Date, Time, Venue & Live Streaming: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 6 जून से होगी जिसमें जीत की फेवरेट टीम इंडिया को माना जा रहा है। दोनों टीमें के बीच इससे पहले जून 2018 में पहला टेस्ट मैच खेला गया था और अब 8 साल के बाद ये दोनों टीमें दूसरा टेस्ट मैच खेलने जा रही हैं। इस मैच को आप किस तरह से लाइव देख सकते हैं, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है साथ ही इस मैच के दौरान पिच और वेदर कैसी होगी हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे।
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
भारत-अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच का आयोजन महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में किया जाएगा।
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच की शुरुआत कितने बजे से होगी और टॉस कब होगा?
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक सुबह 9.30 बजे से होगी और टॉस 9.00 बजे किया जाएगा।
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण कहां किया जाएगा?
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां की जाएगी?
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉट स्टार ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट की पिच और वेदर रिपोर्ट
भारत-अफगानिस्तान के बीच ये टेस्ट मैच न्यूचंडीगढ़ में खेली जाएगी और यहां कि पिच पर बल्लेबाजों व गेंदबाजों को समान अवसर मिलने की उम्मीद है। यहां कि पिच काली मिट्टी से बनी है ऐसे में मैच की शुरुआत में गेंदबाजों को उछाल मिल सकती है जिसके तेज गेंदबाज असरदार साबित हो सकते हैं। वहीं जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेता पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर होती चली जाएगी। हालांकि समयके साथ पिच धीमी भी हो सकती है जिससे स्पिनर को भी मदद मिल सकती और वो ज्यादा टर्न और ग्रिप हासिल कर सकते हैं।
मुल्लांपुर में टेस्ट मैच के पहले दिन मौसम के गर्म और ज्यादातर सूखा रहने की उम्मीद है। दोपहर के समय तापमान 38° डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि ह्यूमिडिटी लगभग 32 फीसदी रहने की संभावना है। सुबह के समय आंधी-तूफान की संभावना है, लेकिन अनुमान है कि दिन चढ़ने के साथ हालात बेहतर हो जाएंगे। मैच के ज्यादातर समय मौसम साफ और धुंधला रहने की उम्मीद है और शुरुआती घंटों के बाद बारिश से कोई बड़ी रुकावट आने की संभावना नहीं है।
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत की संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग 11
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इकराम अलीखिल, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांग्याल खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, सलीम सफी।
भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद। सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।
अफगानिस्तान की टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह जादरान, अफसर जजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुदीन अशरफ, नांग्याल खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफी, सलीम सफी।
Opinion: श्रेयस अय्यर कप्तानी के मजबूत दावेदार, एक साल में 2 बार बनाया अपनी टीमों को चैंपियन, IPL में भी रचा इतिहास
श्रेयस अय्यर ने घरेलू स्तर पर या फिर आईपीएल में भी बतौर कप्तान खुद को साबित किया है और अब वो भारतीय टी20 टीम के कप्तान बनने की दहलीज पर खड़े हैं। श्रेयस ने मुंबई और केकेआर जैसी टीमों को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाने का गौरव हासिल किया है। श्रेयस की खासियत ये है कि उन्होंने अपनी कप्तानी का असर अपनी बैटिंग पर नहीं पड़ने दिया। (खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
