अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार (6 जून) को भारत के ओपनर केएल राहुल ने बेहतरीन शतक जड़ा। राहुल ने 165 गेंद पर 100 रन बनाए और शतक पूरा करने के बाद अगली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। राहुल के करियर का यह 12वां शतक था। इनमें से 11 शतक उन्होंने बतौर ओपनर लगाए हैं।

केएल राहुल ने 12 में 9 शतक घर से बाहर लगाए हैं। अफगानिस्तान छठा देश है, जिसके खिलाफ राहुल ने शतक जड़ा। वह आठ देशों के खिलाफ खेले हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा 5 शतक इंग्लैंड के खिलाफ लगाए हैं। साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-2 शतक ठोके हैं। श्रीलंका, अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-1 शतक जड़े हैं। वह सिर्फ बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक नहीं लगाया है।

केएल राहुल – टेस्ट क्रिकेट – देशवार प्रदर्शन
राहुल बनाम दुनिया
8 देशों के खिलाफ टेस्ट बल्लेबाजी – रन, औसत और शतक
कुल टेस्ट रन
4153
सर्वोच्च स्कोर
199 (इंग्लैंड)
सर्वाधिक औसत
77.00 (अफगानिस्तान)
कुल शतक
12
कुल रन (अधिकतम 1487)
बल्लेबाजी औसत (अधिकतम 77)
शतक (अधिकतम 5)
इंग्लैंड
18 मैच – 34 पारी HS 199 5 शतक – 4 अर्धशतक
रन
1487
औसत
43.73
शतक
5
ऑस्ट्रेलिया
16 मैच – 29 पारी HS 110 1 शतक – 8 अर्धशतक
रन
894
औसत
33.11
शतक
1
वेस्ट इंडीज
9 मैच – 13 पारी HS 158 2 शतक – 2 अर्धशतक
रन
570
औसत
51.81
शतक
2
दक्षिण अफ्रीका
9 मैच – 17 पारी HS 123 2 शतक – 1 अर्धशतक
रन
437
औसत
25.70
शतक
2
श्रीलंका
7 मैच – 11 पारी HS 108 1 शतक – 3 अर्धशतक
रन
354
औसत
32.18
शतक
1
बांग्लादेश
5 मैच – 9 पारी HS 68 0 शतक – 1 अर्धशतक
रन
175
औसत
21.87
शतक
0
अफगानिस्तान
2 मैच – 2 पारी HS 100 1 शतक – 1 अर्धशतक
रन
154
औसत
77.00
शतक
1
न्यूजीलैंड
2 मैच – 4 पारी HS 38 0 शतक – 0 अर्धशतक
रन
82
औसत
20.50
शतक
0
स्रोत: ESPNcricinfo – डेटा 2014 से 2025 तक

भारत के लिए 30 महीने से टी20 नहीं खेले श्रेयस अय्यर, फिर सीधे कप्तान कैसे बने?

श्रेयस अय्यर ने दिसंबर 2023 में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए टी20 खेला था। अय्यर ने भारत के लिए 51 टी20 में 30.66 के औसत और 136.12 के स्ट्राइक रेट से 1104 रन बनाए हैं। पूरी खबर पढ़ें