भारत ने न्यू चंडीगढ़ टेस्ट में अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराकर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। अफगानिस्तान तीसरी बार पारी से हारा और टीम के आखिरी बल्लेबाज के न उतरने से कुलदीप यादव हैट्रिक से चूक गए। अफगानिस्तान की दूसरी पारी में कुलदीप ने अखिरी दो विकेट लगातार दो गेंद पर लिए।
भारत ने पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की। अफगानिस्तान पहली पारी में 152 रनों पर आउट हुआ। अफगानिस्तान दूसरी पारी में 9 विकेट पर 112 रन ही बना सका। इस तरह से भारत ने 2026-27 सत्र की जीत से शुरुआत की। हालांकि, यह मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन का हिस्सा नहीं था।
कुलदीप हैट्रिक से वंचित रह गए
भारत के लिए पहली पारी में डेब्यूटेंट मानव सुतार ने 6 विकेट झटके। दूसरी पारी में उन्हें 1 विकेट मिला। वाशिंगटन सुंदर ने 4 और कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए। उन्होंने नांगेयालिया खारोटे और मोहम्मद सलीम सफी को लगातार गेंदों पर आउट किया, लेकिन शराफुद्दीन अशरफ बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। इसके कारण कुलदीप हैट्रिक से वंचित रह गए। अगर वह अगले टेस्ट में पहली गेंद पर विकेट ले लेते हैं तो वह हैट्रिक पूरी कर लेंगे।
मानव सुतार टेस्ट डेब्यू में 5 विकेट लेने वाले 10वें भारतीय बने, ये है पूरी लिस्ट
मानव सुतार ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में 33 रन देकर 6 विकेट झटककर इतिहास रच दिया। वह डेब्यू टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले भारत के 10वें गेंदबाज बने और नरेंद्र हिरवानी के बाद पहली पारी में भारत के लिए दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। पूरी खबर पढ़ें।
