भारतीय टीम 31 मई को आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद अफगानिस्तान का सामना करेगी। भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से 20 जून तक एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का शेड्यूल बीसीसीआई ने जारी किया है। वहीं पोस्टर में टेस्ट जर्सी में शुभमन गिल और वनडे जर्सी में रोहित और विराट नजर आ रहे हैं।

यानी आईपीएल के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस को जल्द ही फिर से रोहित शर्मा और विराट कोहली ब्लू जर्सी में नजर आएंगे। टी20 वर्ल्ड कप 2026 और आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया अपना मिशन टू वर्ल्ड कप 2027 शुरू कर देगी। अगले साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले इस टूर्नामेंट की तैयारी अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से होगी।

एकमात्र टेस्ट से होगा आगाज

भारत और अफगानिस्तान के बीच आगाज एकमात्र टेस्ट मैच से होगा। यह टेस्ट मैच 6 जून से 10 जून तक नयू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। भारतीय टीम आठ साल बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी। इससे पहले दोनों देशों के बीच एकमात्र टेस्ट 2018 में खेला गया था जब अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम इंडिया उतरी थी।

भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे: 14 जून, धर्मशाला (दोपहर 1.30 बजे)
  • दूसरा वनडे: 17 जून, लखनऊ (दोपहर 1.30 बजे)
  • तीसरा वनडे: 20 जून, चेन्नई (दोपहर 1.30 बजे)

फिर दिखेगा रोहित-विराट का जादू

भारतीय टीम के दो सबसे चहेते और दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली का जादू फैंस को फिर से दिखेगा। बीसीसीआई के पोस्टर से साफ है कि इन दोनों दिग्गजों की आईपीएल के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी होगी। इससे पहले दोनों न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में दिखे थे। वहीं टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद वनडे में लौटते हुए रोहित ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज और विराट ने साउथ अफ्रीका सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज भी जीता था। अब 14 जून से फिर दोनों का जादू देखने के लिए फैंस तैयार हो जाएं।

ह भी पढ़ें- क्रिकेट किट को संजू ने किया प्रणाम, गंभीर ने जोर से लगाया गले; देखें भारत की जीत के बाद का शानदार Video
यह भी पढ़ें- IND vs WI: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराकर बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ये 3 बड़े कीर्तिमान भारत के नाम