अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से दिल्ली में तीन मैचों की टी20 सीरीज की मेजबानी 13 से 17 सितंबर तक की जाएगी। भारत के खिलाफ इस टी20 सीरीज के लिए अब अफगानिस्तान के स्क्वाड का भी ऐलान हो गया है। अफगानिस्तान की टीम में नवीन उल हक की वापसी हुई है। आपको याद होगा कि आईपीएल 2023 में विराट कोहली के साथ लड़ाई के बाद उनका नाम काफी सुर्खियों में रहा था। वह 20 महीने बाद इंटरनेशनल टीम में लौटे हैं।

नवीन ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला दिसंबर 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। अफगानिस्तान के इस टी20 स्क्वाड की कप्तानी इब्राहिम जादरान को सौंपी गई है। वहीं इस टीम में पहली बार विकेटकीपर बल्लेबाज नूर रहमान को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा अजमतुल्लाह ओमरजई, फजलहक फारूखी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, रहमनुल्लाह गुरबाज जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

तीन रिजर्व खिलाड़ियों को भी इस सीरीज के लिए चुना गया है और टीम में दो सीनियर खिलाड़ी गुलबदीन नाइब और मोहम्मद नबी का नाम भी शामिल है। यह सीरीज दिल्ली के अरुण जेठली स्टेडियम में आयोजित होगी। इसकी मेजबान अफगानिस्तान की टीम होगी। अफगान टीम ने तो इसके लिए अपना स्क्वाड जारी कर दिया है। भारतीय टीम के स्क्वाड की घोषणा होना अभी बाकी है।

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए अफगानिस्तान का टी20 स्क्वाड

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजई, गुलबदीन नाइब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नंगयाल खरोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूखी, अब्दुल्लाह अहमदजई, नवीन उल हक।

रिजर्व: इजाज अहमदजई, शाहिदुल्लाह कमाल फरीद अहमद मलिक

अफगानिस्तान बनाम भारत टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी20: 13 सितंबर 2026, शाम 7 बजे (IST)
  • दूसरा टी20: 15 सितंबर 2026, शाम 7 बजे (IST)
  • तीसरा टी20: 17 सितंबर 2026, शाम 7 बजे (IST)

ध्रुव जुरेल का कोलंबो में शतक, सचिन, गांगुली, द्रविड़ जैसे दिग्गजों की लिस्ट में एंट्री; 3 रिकॉर्ड किए अपने नाम

भारतीय बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में लगाया। उन्होंने इसी के साथ तीन बड़े रिकॉर्ड इस पारी में अपने नाम दर्ज किए। इस पारी में 99 से 100 रन तक पहुंचने के लिए उन्होंने 13 गेंदें खेलीं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर