अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि सितंबर में वह नई दिल्ली में भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज की मेजबानी के लिए तैयार है। हालांकि, बांग्लादेश और भारत के बीच सीरीज पर अभी असमंजस जारी है। फिलहाल अफगानिस्तान की मेजबानी में दिल्ली में होने वाली सीरीज की तारीखें 13, 15 और 17 सितंबर बताई गई हैं। मगर भारत और बांग्लादेश सीरीज के चलते इसकी तारीखें बदल सकती हैं, मगर सीरीज होना पक्का है।

आपको बता दें कि क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक भारत और बांग्लादेश के बीच छह मैचों की व्हाइट बॉल सीरीज (तीन टी20 और तीन वनडे) की उम्मीदें अभी बरकरार हैं। शुक्रवार को यह खबर सामने आई है कि भारतीय सरकार ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को 18वें BRICS सम्मेलन (जो सितंबर में होना है) के लिए आमंत्रित किया है। इसके बाद उम्मीदें हैं कि दोनों क्रिकेट बोर्ड और सरकारों के बीच संबंध फिर पुराने जैसे हो जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को उम्मीद है कि वह भारत के खिलाफ 1 से 13 सितंबर तक सीरीज की मेजबानी कर सकती है। इसी कारण भारत और अफगानिस्तान सीरीज की तारीखें थोड़ी बदल सकती हैं। क्रिकबज ने पहले इस बात की जानकारी दी थी कि बांग्लादेश बोर्ड के द्वारा मीडिया राइट्स के लिए अभी EoI दस्तावेज नहीं जारी किए गए हैं। पहले सितंबर में होने वाले एशियाई खेलों के कारण भारत के बांग्लादेश को आगे बढ़ाए जाने की जानकारी सामने आई थी।

पहले भी भारत में अफगान टीम को मिला होमग्राउंड

अफगानिस्तान की टीम का भारत में होम ग्राउंड होने का पुराना इतिहास है। पिछले एक दशक में अफगान टीम कई मौकों पर भारत और यूएई के कई वेन्यू को अपना होम ग्राउंड बना चुकी है। 2017 में ग्रेटर नोएडा में अफगान टीम ने आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में मेजबानी की थी। उसके बाद 2018 में देहरादून में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज की मेजबानी की थी। फिर सितंबर 2024 में ग्रेटर नोएडा में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच भी खेला था। हालांकि, बारिश के कारण यह मैच रद्द हो गया था।

यशस्वी, ऋतुराज IN, श्रेयस, इशान, बुमराह सहित 7 खिलाड़ी OUT; वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारत का संभावित वनडे स्क्वाड

भारतीय टीम 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक तीन मैचों की वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी। इसी दौरान एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट होगा। ऐसे में भारतीय वनडे स्क्वाड में कई बदलाव की संभावना है। देखें इस सीरीज के लिए संभावित वनडे स्क्वाड। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर