भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली उपलब्ध नहीं होंगे। अब उनके रिप्लेसमेंट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इंडियन एक्सप्रेस की जानकारी के मुताबिक विराट की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में एंट्री मिल सकती है। जबकि रजत पाटीदार को इंडिया ए टीम का उपकप्तान बनाया जा सकता है।

आपको बता दें कि इंडिया ए की टीम अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए पहले रियान पराग उपकप्तान थे, फिर उनकी इंजरी के बाद ऋतुराज गायकवाड़ को एंट्री दी गई और उपकप्तान बनाया गया। अब ऋतुराज गायकवाड़ को जब विराट कोहली की अनुपस्थिति में नंबर 3 के विकल्प के रूप में नेशनल वनडे टीम से कॉल आने की खबरें हैं, तो रजत पाटीदार इंडिया ए में वनडे ट्राई सीरीज के उपकप्तान बन सकते हैं।

विराट कोहली के बाहर होने के बाद चयन समिति को आखिरी समय पर टीम में बदलाव करना पड़ रहा है। 13 जून से धर्मशाला में होने वाले पहले एकदिवसीय मुकाबले से इस सीरीज का आगाज होना था। जानकारी के मुताबिक विराट आईपीएल फाइनल के बाद हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए थे। इस कारण उन्हें इस वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा है। कोहली को कम से कम दो हफ्तों के लिए आराम की सलाह दी जा सकती है। वह आगामी इंग्लैंड दौरे पर वनडे टीम के चयन के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है भारतीय स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।

वनडे ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए का ऐसा हो सकता है स्क्वाड

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रजत पाटीदार (उपकप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।

रोहित के वनडे सीरीज में खेलने पर सस्पेंस, भारत को एक ही दिन में लगे दो झटके; कोहली हो चुके हैं टीम से बाहर

भारतीय टीम के स्टार ओपनर रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं। भारत को 13 जून से इस टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लेना है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर