भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज शनिवार 13 जून से होने जा रहा है। इस सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा एक बार फिर एक्शन में नजर आने वाले हैं। आगामी सीरीज में रोहित के निशाने पर एक बड़ा रिकॉर्ड भी होने वाला है। यह रिकॉर्ड है महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के इंटरनेशनल शतकों का बतौर ओपनर।

सचिन तेंदुलकर के नाम ओवरऑल इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 100 शतकों का रिकॉर्ड है। फिलहाल अभी विराट कोहली भी उनके इस रिकॉर्ड से बहुत दूर हैं। मगर रोहित शर्मा के निशाने पर उनकी बतौर ओपनर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल सेंचुरी के रिकॉर्ड को तोड़ने पर होगी। आगामी अफगानिस्तान सीरीज में एक शतक रोहित शर्मा को इस मामले में दुनिया का नंबर 1 बल्लेबाज बन सकता है।

किसके नाम बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक?

मौजूदा समय में रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर इस मामले में बराबरी पर हैं। रोहित और सचिन दोनों के नाम बतौर ओपनर सबसे ज्यादा 45-45 इंटरनेशनल सेंचुरी दर्ज हैं। रोहित अब टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट के बाद सिर्फ वनडे इंटरनेशनल खेलते हैं। ऐसे में अफगानिस्तान सीरीज और इसके बाद इंग्लैंड दौरे उनके लिए इस रिकॉर्ड को देखते हुए अहम होने वाला है।

सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा के कैसे हैं आंकड़े?

सचिन तेंदुलकर ने बतौर ओपनर ओवरऑल इंटरनेशनल क्रिकेट में 1994 से 2012 तक 346 मैचों की 342 पारियों में 15335 रन बनाए हैं। इसमें उनके नाम 45 शतक बतौर ओपनर दर्ज हैं। जबकि 75 अर्धशतक सचिन तेंदुलकर ने बतौर ओपनर लगाए हैं।

वहीं रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर ओवरऑल इंटरनेशनल क्रिकेट में 2009 से 2026 तक 358 मैचों की 383 पारियों में 15994 रन बनाए हैं। इसमें उनके नाम भी 45 शतक बतौर ओपनर दर्ज हैं। जबकि 83 अर्धशतक रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर लगाए हैं।

अब देखना होगा कि रोहित शर्मा एक शतक लगाकर इस मामले में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बन पाते हैं या नहीं। बतौर ओपनर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल अर्धशतकों के मामले में रोहित पहले से ही सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ चुके हैं। अब अगर रोहित 46वां शतक बतौर ओपनर लगाते हैं तो यह उनके नाम एक बड़ी उपलब्धि होगी।

सचिन तेंदुलकर बहू सानिया की बॉल पर आउट, सारा तेंदुलकर ने पकड़ा कैच, परिवार ने प्लेन के अंदर खेला क्रिकेट; देखें VIDEO

सचिन तेंदुलकर ने अपनी बेटी सारा और बहू सानिया चंडोक के साथ क्रिकेट का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। परिवार प्लेन के अंदर क्रिकेट खेलता दिख रहा है। जिसमें सचिन को सानिया ने अपनी बॉल पर कैच आउट भी किया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर