भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 48 रन बनाए। वह 2 रन से अपना अर्धशतक बनाने से चूक गए और राहुल द्रविड़ का एक खास रिकॉर्ड भी नहीं तोड़ पाए। रोहित अगर अर्धशतक पूरा कर लेते तो वह 95वां वनडे फिफ्टी प्लस स्कोर बनाते हुए तीसरे नंबर पर आ जाते। अभी वह राहुल द्रविड़ की बराबरी पर हैं।

भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर भारत के नंबर 1 बल्लेबाज हैं। जबकि विराट कोहली इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा ने अभी तक वनडे करियर में 33 शतक और 61 अर्धशतक लगाए हैं।

ये हैं भारत के लिए सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

खिलाड़ीअवधि मैच पारियां नाबाद रन सर्वोच्च स्कोर औसत गेंदे खेलीं स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक 50+ स्कोरशून्य पर आउट चौके छक्के
सचिन तेंदुलकर (SR Tendulkar)1989-20124634524118426200*44.832136886.234996145202016195
विराट कोहली (V Kohli)2008-2026311299471479718358.711577193.825477131181376168
रोहित शर्मा (RG Sharma)2007-2026284*276371164126448.701253792.85336194161098360
राहुल द्रविड़ (R Dravid)1996-2011340314391076815339.151512771.181282941394242
सौरव गांगुली (SC Ganguly)1992-2007308297231122118340.951523573.65227193161104189
एम एस धोनी (MS Dhoni)2004-20193472948310599183*50.231216487.139738210809222
युवराज सिंह (Yuvraj Singh)2000-201730127539860915036.47984687.4314526618896153
मोहम्मद अजहरुद्दीन (M Azharuddin)1985-2000334308549378153*36.921266974.02758659622+77+
शिखर धवन (S Dhawan)2010-202216716410679314344.11743691.35173956584279
वीरेंद्र सहवाग (V Sehwag)1999-20132412359799521935.377655104.44153752141092131

राशिद की गुगली नहीं पढ़ पाए रोहित

राशिद खान ने रोहित शर्मा को अपनी शानदार गुगली बॉल पर क्लीन बोल्ड कर दिया। वह 39 गेंद पर 48 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में रोहित शर्मा ने 6 चौके और दो छक्के लगाए। वह दिसंबर 2025 के बाद से वनडे में कोई पचासा नहीं लगा पाए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने विशाखापट्टनम में 70 प्लस रन की पारी खेली थी।

ऋतुराज नंबर 1, तिलक दूसरे पर, वैभव टॉप 5 में भी नहीं; ये हैं ट्राई सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

श्रीलंका में जारी ट्राई सीरीज में इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा अफगानिस्तान ए के खिलाफ 59 रन बनाकर नंबर 2 पर आ चुके हैं। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ नंबर 1 पर हैं। वैभव सूर्यवंशी इस लिस्ट के टॉप 5 में भी नहीं हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर