भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले दो बड़े झटके लगे। विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए। उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया। उसके बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी चोट के कारण सीरीज से बाहर हुए। उनके रिप्लेसमेंट का अभी बोर्ड ने आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो तीसरे वनडे से पहले हर्षित राणा भारतीय वनडे टीम के साथ जुड़ सकते हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबित भारतीय चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट ने हर्षित राणा को अफगानिस्तान के खिलाफ 20 जून को चेन्नई में होने वाले तीसरे वनडे से पूर्व टीम के साथ जुड़ने को कहा है। जबकि रिपोर्ट में यह बताया गया है कि सेलेक्टर्स ने हार्दिक के रिप्लेसमेंट का ऐलान करने पर विचार नहीं किया है। हालांकि, टीम के पास पेसर ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी हैं, ऐसे में तीसरे वनडे से पहले हर्षित राणा का आना टीम इंडिया के लिए फायदेमंद हो सकता है।
रिपोर्ट में बीसीसीआई के सूत्र का एक बयान बताया गया है जिसमें पता चला है कि,”टीम मैनजमेंट ने हर्षित राणा को टीम इंडिया के साथ जल्दी जुड़ने का मौका दिया था, लेकिन सीईए के अनुसार उन्हें मैच प्रैक्टिस की और आवश्यकता थी। वह प्रतिदिन 9 से 10 ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं और अपनी गति को भी बनाए रखा है। वह बल्लेबाजी के लिए भी कठिन अभ्यास कर रहे हैं। 17 जून तक उन्हें सीओई की तरफ से हरी झंडी दिखाई जा सती है जिसके बाद वह सीधे चेन्नई रवाना होंगे।”
आयरलैंड, इंग्लैंड सीरीज और एशियाई खेलों की टीम में शामिल
गौरतलब है कि हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले घुटने में चोट के बाद बाहर हो गए थे। उसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई थी। अब लंबे समय बाद हर्षित टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार हैं। उन्हें आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भी चुना गया है। साथ ही वह एशियाई खेलों की टीम का भी हिस्सा हैं। भारतीय टीम मैनेजमेंट हर्षित राणा को नितीश कुमार रेड्डी के साथ बैकअप पेस ऑलराउंडर के तौर पर तैयार करने का भरपूर प्रयास कर रहा है।
20 चौके, 1 छक्का, 87 गेंद, 103 रन: वैभव सूर्यवंशी की राह पर छोटा भाई आशीर्वाद, जड़ा धुआंधार शतक
वैभव सूर्यवंशी की राह पर अब उनका छोटा भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी बढ़ चुका है। भाई उज्जवल और पिता संजीव ने आशीर्वाद के शतक की तस्वीरें और स्कोरकार्ड शेयर किया। आशीर्वाद ने 87 गेंद पर 103 रन की पारी खेली जिसमें 20 चौके और एक छक्का था। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
