भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की मेजबानी में दिल्ली में 3 मैचों की टी20 सीरीज के शेड्यूल का ऐलान मंगलवार (11 अगस्त) को हो गया। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने सोमवार (10 अगस्त) को हितधारकों को लिखे एक पत्र में कहा कि मैच 13, 15 और 17 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में मैच खेले जाएंगे।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार एसीबी ने यह भी बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इन तारीखों पर सहमत हो गया है। एसीबी के सीईओ नसीब खान ने बोर्ड के व्यावसायिक साझेदारों को लिखे पत्र में कहा, ‘एसीबी इस बात की पुष्टि करता है कि अफगानिस्तान का भारत दौरा 2026 (इवेंट) 13 सितंबर से 17 सितंबर के बीच होगा। एसीबी यह भी पुष्टि करता है कि इवेंट की तारीखों पर बीसीसीआई के साथ सहमति बन गई है और तय मैचों के वेन्यू भी फाइनल कर लिए गए हैं।’

भारतीय टीम के बांग्लादेश दौरे की संभावना लगभग खत्म

अफगान बोर्ड के आधिकारिक बयान के बाद अब भारतीय टीम के बांग्लादेश दौरे की संभावना लगभग खत्म हो गई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने छह व्हाइट-बॉल मैचों के लिए 1 से 13 सितंबर का समय तय किया था। अफगानिस्तान सीरीज का कम से कम एक मैच इसी अवधि के दौरान होना है। बीसीबी द्वारा तय तारीखों में तीन हफ्ते से भी कम समय बचा है, ऐसे में अब बांग्लादेश सीरीज़ के होने की उम्मीद न के बराबर है। अगर सरकार आखिरी समय में हरी झंड़ी दिखा देती है यह दौरा हो सकता है।

आधिकारिक सार्वजनिक घोषणा बाकी

एसीबी ने आगे कहा, ‘संबंधित अधिकारियों की ओर से इस सीरीज के बारे में अभी कोई आधिकारिक सार्वजनिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन एसीबी यह पत्र अफगानिस्तान के 2026 के भारत दौरे की तय तारीखों और वेन्यू की आधिकारिक पुष्टि के तौर पर जारी कर रहा है। इसलिए, सभी मीडिया अधिकार धारक दी गई जानकारी के आधार पर अपनी एडवांस प्लानिंग, शेड्यूलिंग और प्रोडक्शन की व्यवस्था, प्रमोशन से जुड़ी गतिविधियां और अन्य संबंधित तैयारियां शुरू कर सकते हैं।’

अगले 24 घंटों में ब्रॉडकास्टर तय हो जाएगा

क्रिकबज के अनुसार मीडिया अधिकारों वाला आईटीडब्ल्यू यूनिवर्स इन तीन मैचों के लीनियर राइट्स के लिए जियोस्टार, सोनी स्पोर्ट्स और जी यूनाइट8 के साथ बातचीत कर रही है। उम्मीद है कि अगले 24 घंटों में ब्रॉडकास्टर तय हो जाएगा। डिजिटल राइट्स फैनकोड के पास हैं। इस बीच, एसीबी ने बीसीसीआई के साथ बातचीत आगे बढ़ाई है और एक मैच को 14 सितंबर (गणेश चतुर्थी के दिन) को कराने का प्रस्ताव दिया है।

मार्को यानसेन के जुड़वा भाई का साउथ अफ्रीकी टीम में चयन

साउथ अफ्रीका की टीम में डुआन यानसेन के अलावा कॉर्बिन बॉश के भाई ईथन बॉश और जॉर्डन हरमन के भाई रुबिन हरमन को चुना गया है। पूरी खबर पढ़ें