कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने चेन्नई में शनिवार (20 जून) को भारत के खिलाफ जुझारू पारी खेली, लेकिन उनकी एक गलती अफगानिस्तान को 6 रन महंगी पड़ी। हशमत बार-बार पिच के बीच में दौड़ रहे थे। मैदानी अंपायरों ने उन्हें दो बार चेतावनी दी। तीसरी बार उन्होंने गलती की तो अफगानिस्तान को 6 रनों का नुकसान हो गया। अंपयारों ने सिंगल काटा और भारत को पेनल्टी के 5 रन मिले। 219 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम पारी की शुरुआत 5/0 से करेगी।

IND vs AFG 3rd ODI LIVE Score: Watch Here

अफगानिस्तान की पारी की 41वें ओवर में राशिद खान स्ट्राइक पर दिखे, जबकि 40वें ओवर की आखिरी गेंद पर हशमतुल्लाह शाहिदी ने 1 रन लिया था। अफगान कप्तान के पिच के बीच तीसरी बार दौड़ने के कारण सिंगल नहीं दिया गया। इंटरनेशनल क्रिकेट के नियमों के अनुसार पिच के बीच यानी दोनों छोरों के स्टंप के सामने के क्षेत्र में दौड़ना मना होता है। ऐसा करने पर बल्लेबाज को दो बार चेतावनी दी जाती है। इसके बाद विपक्षी टीम को पेनल्टी के 5 रन मिलते हैं।

हशमतुल्लाह शाहिदी ने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा

हशमतुल्लाह शाहिदी ने चेन्नई में अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा। वह अफगानिस्तान के लिए शतक जड़ने वाले दूसरे कप्तान बने। शाहिदी ने 131 गेंद पर 102 रन बनाए। वह यह पारी न खेलते तो अफगानिस्तान शायद ही 200 का आंकड़ा पार कर पाती। एक समय तो ऐसा लग रहा था कि अफगानिस्तान 100 रन के अंदर ही न आउट हो जाए। उसने 36 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे।

अजमतुल्लाह शाहिदी के साथ 105 रनों की साझेदारी

इसके बाद शाहिदी ने अजमतुल्लाह शाहिदी के साथ 105 रनों की साझेदारी की। अजमत ने 56 गेंद पर 50 रन बनाए। इन दोनों के अलावा मोहम्मद नबी ने 21 रन बनाए। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 विकेट झटके। उन्होंने अफगानिस्तान की पारी में पहले 10 ओवर में ही 4 विकेट झटक लिए थे। बता दें कि भारत ने पहले 2-0 से 3 मैचों की सीरीज जीत ली है।

हशमतुल्लाह शाहिदी ने रचा इतिहास

हशमतुल्लाह शाहिदी का यह वनडे क्रिकेट में पहला शतक है। इससे पहले वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 97 था। 13 साल के करियर में वह वनडे में 22 अर्धशतक जड़ चुके हैं। उन्होंने 33 से ज्यादा के औसत से 2500 से ज्यादा रन बनाए हैं। पूरी खबर पढ़ें