भारत के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में शनिवार (20 जून) को अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह भारत के खिलाफ वनडे में शतक जड़ने वाले अफगानिस्तान के पहले कप्तान बन गए। उनसे पहले भारत के खिलाफ वनडे में दो खिलाड़ियों मोहम्मद शाहजाद (2019) और रहमानुल्लाह गुरबाज (वर्तमान सीरीज) ने शतक जड़ा था।

IND vs AFG 3rd ODI LIVE Score: Watch Here

हशमतुल्लाह शाहिदी का यह वनडे क्रिकेट में पहला शतक है। 93 पारियों की इंतजार के बाद उन्होंने शतक जड़ा। इससे पहले वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 97 था। 13 साल के करियर में वह वनडे में 22 अर्धशतक जड़ चुके हैं। उन्होंने 33 से ज्यादा के औसत से 2500 से ज्यादा रन बनाए हैं। धर्मशाला में सीरीज के पहले मैच के दौरान उन्होंने वनडे में 2500 रन पूरे किए।

अफगानिस्तान को संकट से उबारा

चेन्नई वनडे में हशमतुल्लाह शाहिदी जब क्रीज पर आए तब अफगानिस्तान ने 6 ओवर में 26 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे। प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान के शीर्ष क्रम पर कहर बरपाया और 4 विकेट लेकर 9.2 ओवर में 36 रन पर 4 विकेट कर दिया। इसके बाद हशमतुल्लाह ने अजमतुल्लाह उमरजई के साथ 114 गेंद पर 105 रन जोड़े और अफगानिस्तान को संकट से उबारा। अजमत अर्धशतक लगाकर प्रिंस यादव का शिकार बने।

अशगर अफगान के क्लब में शामिल

हशमतुल्लाह शाहिदी ने भारत के खिलाफ 130 गेंद पर 13 चौके और 1 छक्के की मदद से शतक पूरा किया। वह वनडे में शतक जड़ने वाले अफगानिस्तान को दूसरे कप्तान बने। अशगर अफगान पहले कप्तान थे। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2021 में शतक जड़ा था।

हशमतुल्लाह शाहिदी की गलती से भारत को पेनल्टी के 5 रन मिले

भारत के खिलाफ अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने बेहतरीन शतक जड़ा, लेकिन पिच के बीच में दौड़ने के कारण टीम को 6 रनों का नुकसान हो गया। पूरी खबर पढ़ें