India vs Afghanistan 1st Test LIVE Streaming: भारतीय टीम 2026-27 सत्र की शुरुआत शनिवार (6 जून) को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से करेगी। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का टेस्ट डेब्यू होगा। भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरी बार टेस्ट मैच होगा। 2018 में बेंगलुरु में पहली बार दोनों टीमों के बीच टेस्ट मैच खेला गया था। यह अफगानिस्तान का टेस्ट क्रिकेट में पहला मैच था।

भारत-अफगानिस्तान के बीच मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें भारत की कप्तानी अजिंक्य रहाणे और अफगानिस्तान की कप्तानी असगर अफगान कर रहे थे। ओपनर मुरली विजय और शिखर धवन की सेंचुरी और हार्दिक पंड्या की 94 गेंदों पर 71 रनों की तेज पारी की वजह से भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 474 का स्कोर बनाया। अफगानिस्तान की दोनों पारियां दूसरे दिन ही समाप्त हो गई।

अफगानिस्तान के खिलाफ यह टेस्ट मैच भले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा न हो, लेकिन भारतीय टीम के लिए खिलाड़ियों को आजमाने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। मानव सुथार और हर्ष दुबे जैसे नए खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसके अलावा नंबर-3 पर साई सुदर्शन को खुद को साबित करने का मौका होगा। ऐसे में आइए जानते हैं भारत-अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट की लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स :

भारत-अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच कब है?
भारत-अफगानिस्तान के बीच टेस्ट शनिवार (6 जून) से बुधवार (10 जून) तक खेला जाएगा।

भारत-अफगानिस्तान के बीच टेस्ट कहां खेला जाएगा?
भारत-अफगानिस्तान के बीच टेस्ट न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत-अफगानिस्तान के बीच टेस्ट का टॉस कब होगा?
भारत-अफगानिस्तान के बीच टेस्ट का टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे होगा।

भारत-अफगानिस्तान के बीच टेस्ट कब से खेला जाएगा?
भारत-अफगानिस्तान के बीच टेस्ट भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा।

भारत-अफगानिस्तान के बीच टेस्ट का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?
भारत-अफगानिस्तान के बीच टेस्ट का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत-अफगानिस्तान के बीच टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
भारत-अफगानिस्तान के बीच टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

भारत-अफगानिस्तान टेस्ट के लिए संभावित प्लेइंग 11

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में दो खिलाड़ियों का डेब्यू हो सकता है। यहां देखिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11