भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार (13 जून) को धर्मशाला में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। वह 50 ओवर के मैच में हिस्सा लेने वाले भारत के सबसे उम्रदराज पुरुष खिलाड़ी बन गए। रोहित की उम्र अभी 39 साल और 44 दिन है। उन्होंने ने मोहिंदर अमरनाथ को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 39 साल और 36 दिन की उम्र में वनडे खेला था।

IND vs AFG 1st ODI LIVE Score: Watch Here

अमरनाथ ने अपना आखिरी वनडे मैच 1989 में खेला था। यह माइलस्टोन रोहित के शानदार इंटरनेशनल करियर में एक और बड़ी कामयाबी है। वह पहले ही भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान और बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि, रोहित वनडे खेलने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय नहीं हैं।

झूलन गोस्वामी के नाम है रिकॉर्ड

यह रिकॉर्ड भारत की पूर्व महिला तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के नाम है, जिन्होंने 2022 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 39 साल और 303 दिन की उम्र में अपना आखिरी वनडे खेला था। खास बात यह है कि किसी भी भारतीय क्रिकेटर ने 40 साल से ज्यादा उम्र में वनडेमें देश का प्रतिनिधित्व नहीं किया है।

क्या रोहित 40 के बाद भी खेलेंगे

रोहित के अगले साल भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप खेलने की उम्मीद है। अगर वह टूर्नामेंट में खेलते हैं तो वह 40 साल की उम्र के बाद वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन सकते हैं। हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि रोहित शर्मा फॉर्म के साथ-साथ फिटनेस पर भी ध्यान दें। वह हाल ही में आईपीएल 2026 के दौरान चोटिल हुए थे। कुछ मुकाबलों में उन्हें बाहर बैठना पड़ा था।

इशान को 31 महीने बाद मिला मौका, भारतीय टीम के लिए 2 खिलाड़ियों का डेब्यू

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय टीम ने हर्ष दुबे और गुरनूर बरार को डेब्यू का मौका दिया। बारिश के कारण मैच 25-25 ओवर का होगा। पूरी खबर पढ़ें