भारत के खिलाफ पहले वनडे में शनिवार (13 जून) को रहमानुल्लाह गुरबाज ने 48 गेंदों पर ताबड़तोड़ शतक जड़कर अफगानिस्तान को संकट से उबारा। गुरबाज ने भारत के खिलाफ दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह भारत के खिलाफ शतक लगाने वाले अफगानिस्तान के दूसरे खिलाड़ी बने। अफगानिस्तान के लिए वनडे में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड उनके नाम हो गया।

IND vs AFG 1st ODI LIVE Score: Watch Here

धर्मशाला में बारिश से प्रभावित मैच में अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिला। 25-25 ओवर के मैच में अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 5 ओवर के अंदर 26 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था अफगानिस्तान की सस्ते में निपट जाएगी, लेकिन गुरबाज ने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के साथ चौथे विकेट के लिए 66 गेंद पर 116 रन जोड़ दिए।

एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ा

इस साझेदारी में गुरबाज का योगदान 38 गेंद पर 82 रन का था। शाहिदी ने 28 गेंद पर 27 रन बनाए। गुरबाज ने इस पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर जेम्स फॉल्कनर, एबी डिविलियर्स और माइकल ब्रेसवेल को पीछे छोड़ा। तीनों ने भारत के खिलाफ 57 गेंद पर शतक जड़ा है। सबसे तेज शतक शाहिद अफरीदी के नाम है। उन्होंने 2005 में कानपुर में 45 गेंद पर शतक जड़ा था।

वनडे क्रिकेट · अफगानिस्तान
गुरबाज का ऐतिहासिक शतक — अफगानिस्तान और भारत के खिलाफ रिकॉर्ड
धर्मशाला 2026 · सबसे तेज वनडे शतक (गेंदों के आधार पर)
48
गुरबाज — AFG रिकॉर्ड (गेंद)
9
गुरबाज के वनडे शतक
45
भारत बनाम सबसे तेज (अफरीदी)
गुरबाज का मील का पत्थर
रहमानुल्लाह गुरबाज का यह 9वां वनडे शतक है — अफगानिस्तान के लिए सर्वाधिक। अगले सर्वाधिक शतक इब्राहिम जादरान और मोहम्मद शहजाद के नाम हैं — दोनों के 6-6 शतक
अफगानिस्तान के सबसे तेज वनडे शतक (गेंदों में)
1
Rahmanullah Gurbaz
रहमानुल्लाह गुरबाज
48
बनाम भारत
धर्मशाला, 2026
AFG रिकॉर्ड
2
Mohammad Shahzad
मोहम्मद शहजाद
72
बनाम स्कॉटलैंड
अलोवे, 2010
2
Karim Sadiq
करीम सादिक
72
बनाम नीदरलैंड
शारजाह, 2012
4
Nawroz Mangal
नवरोज मंगल
85
बनाम स्कॉटलैंड
शारजाह, 2013
4
Mohammad Shahzad
मोहम्मद शहजाद
85
बनाम आयरलैंड
बेलफास्ट, 2019
भारत के खिलाफ सबसे तेज वनडे शतक (गेंदों में)
1
Shahid Afridi (PAK)
शाहिद अफरीदी · पाकिस्तान
45
कानपुर, 2005
रिकॉर्ड
2
Rahmanullah Gurbaz (AFG)
रहमानुल्लाह गुरबाज · अफगानिस्तान
48
धर्मशाला, 2026
2026
3
James Faulkner (AUS)
जेम्स फॉकनर · ऑस्ट्रेलिया
57
बेंगलुरु, 2013
3
AB de Villiers (SA)
एबी डिविलियर्स · दक्षिण अफ्रीका
57
मुंबई, 2015
3
Michael Bracewell (NZ)
माइकल ब्रेसवेल · न्यूजीलैंड
57
हैदराबाद, 2023

गुरबाज ने 8 साल का सूखा खत्म किया

गुरबाज ने धर्मशाला में शतक जड़कर 8 साल का सूखा खत्म किया। वह भारत के खिलाफ शतक लगाने वाले अफगानिस्तान के दूसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले मोहम्मद शाहजाद ने 2018 में 124 रनों की पारी खेली थी। अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बनकर गुरबाज ने शाहजाद और करिम सादिक का रिकॉर्ड तोड़ा। दोनों ने 72 गेंद पर शतक जड़ा। गुरबाज का यह वनडे में 9वां शतक था। वह अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यागा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी हैं।

इशान को 31 महीने बाद मिला मौका, भारतीय टीम के लिए 2 खिलाड़ियों का डेब्यू

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय टीम ने हर्ष दुबे और गुरनूर बरार को डेब्यू का मौका दिया। बारिश के कारण मैच 25-25 ओवर का होगा। पूरी खबर पढ़ें