अफगानिस्तान के खिलाफ बारिश से प्रभावित पहले वनडे में भारतीय टीम ने 2 खिलाड़ियों हर्ष दुबे और गुरनूर को डेब्यू करने का मौका दिया। हर्ष को केएल राहुल और गुरनूर को कप्तान शुभमन गिल ने भारतीय टीम की टोपी दी। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन की 31 महीने बाद वनडे क्रिकेट में मौका मिला। इससे पहले उन्होंने अक्टूबर 2023 में आखिरी बार वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वर्ल्ड कप में यह मैच अफगानिस्तान के खिलाफ ही दिल्ली में था।

IND vs AFG 1st ODI LIVE Score: Watch Here

धर्मशाला में बारिश के कारण तय समय पर भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे मैच सुरू नहीं हो सका। टॉस शाम को 5.15 पर हुआ। इसके का कारण ओवर्स में कटौती हुई। मैच 5.45 बजे से 25-25 ओवरों का होगा। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में इशान किशन को बतौर विकेटकीपर मौका मिला। कुलदीप यादव, प्रिंस यादव और यशस्वी जायवाल को प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला।

अफगानिस्तान की प्लेइंग XI

इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफी, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी।

भारत की प्लेइंग XI

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

हर्षित राणा जुड़ेंगे भारतीय वनडे टीम के साथ

भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज 13 जून से करेगी। हार्दिक पंड्या इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं, अभी तक रिप्लेसमेंट का भी ऐलान नहीं हुआ है। अब हर्षित राणा के वनडे टीम से जुड़ने की खबरें सामने आ रही हैं। पूरी खबर पढ़ें