IND vs AFG 1st ODI Match Playing 11: भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार (13 जून) से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 की बात करें तो अफगानिस्तान की तस्वीर लगभग साफ लग रही है। वहीं टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर थोड़ा संशय है।

रोहित शर्मा अब फिट हो चुके हैं, ऐसे में उनका खेलना तय माना जा सकता है। वहीं हार्दिक पंड्या और विराट कोहली इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं। नंबर 3 पर यशस्वी जायसवाल या इशान किशन किसको जगह मिलेगी यह देखने वाली बात है। यशस्वी ने अपनी पिछली वनडे पारी में शतक लगाया था। वहीं इशान किशन ने लंबे समय से नंबर 3 पर टी20 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अपने आखिरी वनडे में इशान ने भी दोहरा शतक लगाया था।

हार्दिक पंड्या का रिप्लेसमेंट लगभग तय

हार्दिक पंड्या चोटिल होकर इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं। उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं हुआ है। टीम के पास पहले से ही नितीश कुमार रेड्डी मौजूद हैं। वह प्लेइंग 11 में बतौर पेस ऑलराउंडर एंट्री कर सकते हैं। साथ ही तीसरे पेसर के रूप में प्रिंस यादव या गुरनूर बराड़ का डेब्यू कंफर्म माना जा सकता है। हर्ष दुबे को अपने मौके के लिए इंतजार करना पड़ेगा। धर्मशाला की पिच पेसर्स की मददगार होती है और यहां उछाल भी देखने को मिलता है।

पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), इशान किशन/यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

पहले वनडे के लिए अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, अल्लाह गजनफर, सलीम सैफी, बिलाल सामी।

वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड

भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, इशान किशन, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे।

अफगानिस्तान की टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, अल्लाह गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी।

रिजर्व: कैस अहमद, सलीम साफी, बशीर अहमद।

रोहित शर्मा के निशाने पर सचिन तेंदुलकर के शतकों का रिकॉर्ड, सेंचुरी लगाते ही हिटमैन रच देंगे इतिहास

रोहित शर्मा ने ओवरऑल इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर 45 शतक लगाए हैं। अफगानिस्तान सीरीज में अगर उनके बल्ले से एक शतक निकला तो वह सचिन तेंदुलकर के शतकों का खास रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर