भारत और इंग्लैंड के बीच ब्रिस्टल में टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर से टॉस जीता। बतौर भारतीय कप्तान उन्होंने लगातार अपना छठा टॉस जीता और रोहित शर्मा व एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने अपनी कप्तानी में भले अभी तक पहला मैच नहीं जीता है लेकिन वह एक भी टॉस अभी तक नहीं हारे हैं।
श्रेयस अय्यर ने इससे पहले आयरलैंड दौरे पर भी दोनों मैचों में टॉस जीता था। वह मौजूदा इंग्लैंड सीरीज में भी पहले चारों मैच में टॉस जीते हैं। उन्होंने बतौर कप्तान लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने के मामले में विराट कोहली (6) की बराबरी की है। वह अब लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने वाले संयुक्त रूप से दूसरे भारतीय कप्तान बने हैं।
T20I में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने वाले भारतीय कप्तान
- 7 : एमएस धोनी (मई 2010 – फरवरी 2012)
- 6 : विराट कोहली (अगस्त 2019 – दिसंबर 2019)
- 6* : श्रेयस अय्यर (जून 2026 – जुलाई 2026)
- 5 : रोहित शर्मा (फरवरी 2020 – फरवरी 2022)
- 5 : एमएस धोनी (सितंबर 2007)
भारत ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 में पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया इस मैच में दो बदलाव के साथ उतरी। संजू सैमसन को एक बार फिर से मौका नहीं मिला है। वाशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में चोटिल वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा की जगह शामिल किया गया है।
दोनों टीमों की चौथे टी20 के लिए प्लेइंग 11
भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग।
संजू-यशस्वी ओपनर, सूर्या कप्तान, रजत पाटीदार भी शामिल; भारतीय दिग्गज ने चुनी टीम इंडिया की खास प्लेइंग 11
भारतीय टीम के जिम्बाब्वे दौरे के लिए स्क्वाड में संजू सैमसन समेत कई धाकड़ खिलाड़ियों का नाम नहीं शामिल है। इस सीरीज में रजत पाटीदार को भी नहीं चुना गया है। जो खिलाड़ी टीम से बाहर हैं और एक्टिव भी हैं, उनको लेकर भारतीय दिग्गज ने एक खास प्लेइंग 11 चुनी है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
