इंडिया अंडर 19 टीम ने तीसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका अंडर 19 टीम के खिलाफ वीके विनीत के शतक और लक्ष्य रायचंदानी की अर्धशतकीय पारी के दम पर 50 ओवर में 8 विकेट पर 290 रन बनाए। श्रीलंका की टीम को जीत के लिए अब 291 रन का लक्ष्य मिला। इस मैच में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
विनीत ने खेली 131 रन की पारी
इंडिया के लिए विनीत ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार पारी खेली और टीम के लिए सबसे ज्यादा रन भी बनाए। विनीत ने इस मुकाबले में 136 गेंदों पर 3 छक्कों और 13 चौकों के साथ 131 रन बनाए। विनीत के अलावा लक्ष्य ने भी टीम के लिए अहम पारी खेली और 63 गेंदों पर 7 चौकों के साथ 61 रन बनाए। विनीत और लक्ष्य के बीच इस मुकाबले में तीसरे विकेट के लिए 108 रन की शतकीय साझेदारी भी हुई।
अर्जुन राजपूत ने बनाए 14 रन
इंडिया की तरफ से टीम के ओपनर व कप्तान यशवर्धन चौहान ने 6 रन जबकि रजत बघेल ने 14 गेंदों पर सिर्फ 8 रन ही बनाए। दोनों ओपनर के फेल हो जाने के बाद विनीत ने पारी को पूरी तरह से संभालने का काम किया। कुशाग्र ओझा ने 3 रन जबकि अर्जुन राजपूत ने 14 रन की पारी खेली। शाविन विनोद ने 7वें नंबर पर बैटिंग करते हुए 3 चौकों की मदद से 31 गेंदों पर 26 रन का अहम पारी खेली जबकि मोहित 19 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की तरफ से सेथमिका सेनेविरात्ने ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।
तीसरे वनडे के लिए इंडिया अंडर 19 की प्लेइंग इलेवन
यशवर्धन चौहान (कप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, लक्ष्य रायचंदानी, अर्जुन राजपूत, शाविन विनोद,मोहित उलवा, अनमोलजीत सिंह, रोहित यादव, ईशान सूद।
इशान-अभिषेक का जलवा कायम; ICC की T20I बैटिंग रैंकिंग में सूर्यकुमार टॉप-10 से बाहर, बेथेल ने लगाई लंबी छलांग
आईसीसी की ताजा T20I बैटिंग रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव टॉप-10 से बाहर हो गए तो वहीं इशान किशन और अभिषेक शर्मा का जलवा कायम है। जैकब बेथेल को इस रैंकिंग में तगड़ा फायदा हुआ और वो टॉप-10 में शामिल हो गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
