भारत की अंडर 19 पुरुष टीम श्रीलंका के दौरे पर है। यहां भारत और श्रीलंका की यूथ टीमों के बीच तीन मैचों की अनाधिकारिक वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। उसके बाद दूसरे मुकाबले में अब श्रीलंकाई अंडर 19 टीम ने भारत की अंडर 19 टीम को हराते हुए सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। इस मुकाबले में भारत के दिग्गज राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी।
इंडिया अंडर 19 टीम ने अन्वय द्रविड़ के 67 गेंद पर तूफानी 87 रन और अर्जुन राजपूत ने 81 गेंद पर 76 रन की पारी के बदौलत 285 रन बनाए थे। भारतीय टीम 47.2 ओवर में ऑलआउट हो गई थी। जवाब में श्रीलंका अंडर 19 टीम ने 48 ओवर में ही महज 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया और 8 विकेट से मैच जीता। इस तरह अन्वय और अर्जुन की पारियां बेकार साबित हुईं।
महाविथाना ने खेली नाबाद 155 रन की पारी
श्रीलंकाई टीम के लिए सलामी बल्लेबाज दिमंथा महाविथाना ने एक छोर पर डटे रहते हुए नाबाद 155 रन की पारी खेली। महाविथाना के अलावा विमत दिनसारा ने भी नाबाद 56 रन बनाए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 163 रन की नाबाद साझेदारी हुई। यह साझेदारी टीम को जीत तक ले जाने में बेहद अहम साबित हुई। उनसे पहले नंबर 3 पर खेलते उतरे सेनुजा वेकुनागोडा ने भी 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी।
भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी खास नहीं रही। 25 रन पर दुलनिथ सिगेरा का पहला विकेट इशान सूद ने दिलाया। उसके बाद लगातार दो 100 प्लस की साझेदारियां हुईं। इशान ने 8 ओवर में 41 रन देकर एक विकेट लिया। उनके अलावा एकमात्र विकेट शविन विनोद ने लिया और 6 ओवर में 34 रन भी दिए। अब तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक वनडे 9 जुलाई को हम्बनटोटा में ही खेला जाएगा।
शतक से चूके राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे, अन्वय ने यूथ ODI में 129.85 के स्ट्राइक रेट से ठोके र
अन्वय द्रविड़ ने इंडिया अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 के बीच दूसरे मैच में 67 गेंद पर 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 87 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 129.85 रहा। अनव्य ने 47 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
